Jyotish Shastra: कुंडली में गुरु ग्रह ऐसे बन सकता है बलशाली, जाने...

Jyotish Shastra: कुंडली में गुरु ग्रह ऐसे बन सकता है बलशाली, जाने...
X
Jyotish Shastra: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु ग्रह को शुभ बनाने के लिए गुरुवार का दिन बहुत उत्तम माना जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र की मानें तो गुरु ग्रह ज्ञान और उच्च पद का भी कारक ग्रह माना जाता है। वहीं साथ ही गुरु ग्रह प्रशासनिक सेवाओं का भी कारक ग्रह माना जाता है। मान्यता है कि, जब कुंडली में गुरु ग्रह शुभ होता है तो ये मान-सम्मान और समृद्धि प्रदान करता है।

Jyotish Shastra: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु ग्रह को शुभ बनाने के लिए गुरुवार का दिन बहुत उत्तम माना जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र की मानें तो गुरु ग्रह ज्ञान और उच्च पद का भी कारक ग्रह माना जाता है। वहीं साथ ही गुरु ग्रह प्रशासनिक सेवाओं का भी कारक ग्रह माना जाता है।

मान्यता है कि, जब कुंडली में गुरु ग्रह शुभ होता है तो ये मान-सम्मान और समृद्धि प्रदान करता है। ऐसे लोगों पर धन की देवी लक्ष्मी जी की कृपा सदैव बनी रहती है। ये लोग नीतियां बनाने में भी माहिर होते हैं। कुंडली में गुरु ग्रह का मजबूत होना बहुत ही आवश्यक माना गया है। गुरु एक शुभ ग्रह हैं जोकि बेहद विपरित परिस्थितियों में ही अशुभ फल प्रदान करता है।

गुरु जब कमजोर होता है तो पेट से संबंधित रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हमें पथरी की समस्या भी हो सकती है और साथ ही हमारे पास धन की कमी भी पैदा हो सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मुश्किल आती है। वहीं गुरु के कमजोर होने से प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

गुरु ग्रह मजबूत करने के उपाय

कुंडली में बैठे गुरु को मजबूत बनाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण और प्रभावशाली उपाय बताए गए हैं।

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो गुरुवार का दिन गुरु ग्रह को मजबूत बनाने का सबसे अच्छा दिन माना जाता है। इसीलिए गुरुवार के दिन आप गुरु से जुड़े उपाय कर सकते हैं और गुरु को मजबूत बना सकते हैं।

गुरुवार के दिन व्रत रखने से गुरु ग्रह शुभ होता है। वहीं भगवान विष्णु की पूजा करने से भी गुरु ग्रह शुभ होता है। वहीं पीले वस्त्र पहनने से भी गुरु ग्रह मजबूत होता है। यदि आप प्रतिदिन पीले वस्त्र ना पहन सकें तो कम से कम गुरुवार के दिन जरुर धारण करें।

वहीं आप गुरु ग्रह को मजबूत बनाने के लिए पीले रंग की वस्तुओं का अधिक से अधिक दान करें।

गुरु ग्रह को मजबूत बनाने के लिए आप गुरु के मंत्रों का भी जाप कर सकते हैं।

मंत्र

ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः

इस मंत्र का जाप करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और आपके सभी प्रकार के शुभ फल प्रदान करता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story