Jyotish Shastra: गुरु-पुष्य संयोग में की गई खरीदारी से मिलती है समृद्धि, जानें इस नक्षत्र की ये खास बात

Jyotish Shastra: गुरुवार को पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदी समृद्धि देने वाली होती है। इस नक्षत्र की धातु सोना है। बृहस्पति देव का वार होने से इस योग में दुल्हा-दुल्हन के लिए सोना और ज्वेलरी खरीदने से समृद्धि बनी रहती है। विद्वानों का कहना है कि गुरु पुष्य योग में दुल्हा-दुल्हन के लिए ज्वेलरी खरीदने से बृहस्पति का शुभ प्रभाव रहता है। इससे वैवाहिक जीवन के दोषों में कमी आती है और दांपत्य सुख भी बढ़ता है। पुष्य नक्षत्र में रियल एस्टेट के साथ ही वाहन, मशीनरी और अन्य स्थाई सम्पत्ति में किया गया निवेश लंबे समय तक फायदा देता है। इस दिन चांदी, कपड़ा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीदी भी शुभ रहती है। इस शुभ मुहूर्त में खरीदा गया व्हीकल कई दिनों तक चलता है और उससे फायदा मिलता है। इस शुभ संयोग में नया बिजनेस और नौकरी की शुरुआत करना भी फलदायी माना गया है। इसमें की गई खरीदारी स्थायित्व प्रदान करती है।
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: साल के अंतिम गुरु-पुष्य संयोग में आज कर लें Shopping, जरुर होगी बरकत
स्थिरता और अमरता देने वाला नक्षत्र
सभी 27 नक्षत्रों में पुष्य को राजा माना जाता है। पुष्य नक्षत्र जो जीवन में स्थिरता और अमरता लेकर आता है। इस नक्षत्र में शादियों के लिए की गई खरीदारी से रिश्तों में मिठास और मजबूती आती है। पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि होता है, लेकिन प्रकृति गुरु के जैसी होती है। जब भी गुरुवार को पुष्य नक्षत्र पड़ता है तो इससे बनने वाला गुरु पुष्य योग सुख-समृद्धि और सफलता देने वाला होता है। इसलिए पुष्य नक्षत्र में शादियों के लिए खरीदारी करने की परंपरा है।
नवीन व्यापार के लिए शुभ
गुरु पुष्य नक्षत्र के संयोग में जमीन की रजिस्ट्री करने से बहुत फायदा मिलता है। नए कामों की शुरुआत भी इस शुभ योग में करनी चाहिए। इस गुरुवार को शुक्ल, शुभ और ब्रह्म नाम के योग बनने के साथ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि होने से ये दिन और भी प्रभावशाली हो गया है। इस शुभ संयोग के चलते शेयर मार्केट, रियल एस्टेट और अन्य जगहों में निवेश करने से फायदा मिलेगा। साथ ही व्हीकल खरीदी का विशेष मुहूर्त इस दिन बन रहा है। वहीं, गुरुवार को ज्वेलरी, फर्नीचर और अन्य जरूरी चीजों की खरीदारी के साथ ही नए कामों की शुरुआत करना भी शुभ रहेगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS