Jyotish Shastra: पति-पत्नी एक थाली में न खाएं खाना, वरना ऐसा होता है प्रभाव

Jyotish Shastra:  पति-पत्नी एक थाली में न खाएं खाना, वरना ऐसा होता है प्रभाव
X
Jyotish Shastra: अकसर ऐसा माना जाता है कि, पत्नी और पति साथ में भोजन करते हैं तो प्रेम बढ़ता है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, ऐसा बिलकुल भी नहीं है। अधिकांश घरों में पति-पत्नी एक ही थाली में भोजन करते हैं और ऐसा मानते हैं कि, एक ही थाली में खाना खाने से आपसी प्रेम बढ़ता है।

Jyotish Shastra: अकसर ऐसा माना जाता है कि, पत्नी और पति साथ में भोजन करते हैं तो प्रेम बढ़ता है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, ऐसा बिलकुल भी नहीं है। अधिकांश घरों में पति-पत्नी एक ही थाली में भोजन करते हैं और ऐसा मानते हैं कि, एक ही थाली में खाना खाने से आपसी प्रेम बढ़ता है। वहीं बड़े बुजुर्ग और धर्मशास्त्रों के जानकारों का कहना है कि, पति-पत्नी का एक साथ बैठकर एक ही थाली में भोजन नहीं करना चाहिए। परन्तु ऐसा क्यों कहा जाता है, अकसर लोग उस बात को नहीं जानते है। हालांकि इस विषय पर महाभारत में भी जिक्र किया गया है। तो आइए जानते हैं पति-पत्नी को एक थाली में क्यों नहीं खाना चाहिए।

पितामह भीष्म का कहना है कि, यदि पति-पत्नी एक ही थाली में भोजन करते हैं तो उसे अच्छा नहीं माना जाता है। वो खाना मद के समान होता है। क्योंकि प्रेम आपके ऊपर ज्यादा हावी हो जाता है। जिसके चलते आप दीन-दुनिया से बेखबर हो जाते हैं और परिवार में लड़ाई-झगड़ा शुरु हो जाता है। क्योंकि पत्नी का प्रेम ही आपकी नजर में सर्वोपरि होने लगता है और सामाजिक जीवन में आपकी व्यवहारिकता कुछ कम हो जाती है। इन सभी बातों के बारे में महाभारत के अनुशासन पर्व में कहा गया है।

शास्त्रों के अनुसार, पति-पत्नी को कभी भी एक साथ एक ही थाली में भोजन नहीं करना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आती है। वहीं शास्त्रों की माने तो पत्नी और पति को एक थाली में इसलिए भी नहीं खाना चाहिए, ऐसा करने से मां लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं और आपके घर में लक्ष्मी जी का वास नहीं होता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story