Jyotish Shastra : घर के लिए ये 5 चीजें होती हैं बहुत लकी

- जानें, धन, सुख-समृद्धि और शांति प्रदान करने वाली 5 वस्तुएं
- मंगल की प्रतीक होती हैं ये चीजें
Jyotish Shastra : हिन्दू धर्म में कई वस्तुएं ऐसी बताई गई हैं जिन्हें घर में रखने से धन, सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। इसलिए ऐसी वस्तुओं को अपने घर में अवश्य रखना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि, जिस भी घर में ये पांच मंगल की प्रतीक वस्तुएं रखी होती हैं उस घर में हमेशा बरकत बनी रहती है और माता लक्ष्मी की कृपा बरसती रहती है। साथ ही धन, समृद्धि और सुख की अगाध गंगा बहने लगती है। यही कारण है कि इन चीजों को घर के पूजास्थल में रखने का अधिक महत्व है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो पांच चीजें जिन्हें घर में रखने से धन, सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें : Holi 2021 : होलिका दहन के लिए होली कैसे बैठाएं और सजाएं
शंख
शंख समुद्र मंथन के दौरान प्राप्त हुए चौदह रत्नों में से एक रत्न है। माता लक्ष्मी साथ समुद्र से उत्पन्न होने के कारण शंख माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है और माता लक्ष्मी का भाई माना जाता है। इसलिए घर के पूजन स्थल पर आपको शंख अवश्य रखना चाहिए और प्रतिदिन अपने घर में शंखनाद करना चाहिए। इससे नकारात्मक एनर्जी का हृास होता है और सकारात्मक एनर्जी का वास आपके घर में हो जाता है।
कलश
कलश मानव जीवन में सुख और समृद्धि का प्रतीक होता है। पूजनस्थल पर रोली, कुमकुम से अष्टदल कमल की आकृति बनाकर उस पर मंगल कलश रखने की परंपरा हिन्दू परिवारों में प्राचीनकाल से ही चली आ रही है। कलश से घर में समृद्धि बनी रहती है।
ये भी पढ़ें : Vashikaran : जानें, मनचाही लड़की को वश में करने का ये अचूक मंत्र और टोटका
स्वस्तिक
हिन्दू धर्म में स्वस्तिक को सौभाग्य, शक्ति, समृद्धि और मंगल का प्रतीक माना जाता है। प्रत्येक पर्व और अनुष्ठान के दौरान स्वास्तिक बनाया जाता है। इसलिए घर के पूजन स्थल पर धातु का बना स्वस्तिक जरूर रखना चाहिए।
दीपक और धूपदान
प्राचीनकाल से ही पारंपरिक दीपक मिट्टी का ही बनाया जाता है, दीपावली जैसे बड़ें पर्व पर भी मिट्टी के दीये ही प्रयोग में लाए जाते हैं। वहीं धूप देने का पात्र भी मिट्टी का बना होता है। इस पात्र में उपला को जलाकर गुड़ और घी की धूप देने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और ऐसा करने से घर में हमेशा समृद्धि रहती है।
घंटी
जिन घरों से प्रतिदिन घंटी बजने की आवाज नियमित आती है उस घर का वातावरण हमेशा शुद्ध और पवित्र बना रहता है। इससे नकारात्मक शक्ति हटती है और समृद्धि के दरवाजे खुलते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS