Jyotish Shastra : किन्नर को कभी दान में न दें ये चीजें, बर्बाद हो सकती है आपकी खुशहाल जिन्दगी

- किन्नरों की दुआ को बहुत पवित्र माना जाता है।
- किन्नरों की बद्दुआओं को अभिशाप माना जाता है।
Jyotish Shastra : किन्नरों को लेकर लोगों में कई तरह के मत हैं। वहीं किन्नरों की दुआ को बहुत पवित्र और बद्दुआओं को अभिशाप माना जाता है, इसलिए अधिकतर लोग किन्नरों से डरते भी हैं, जबकि अनेक लोग किन्नरों का उपहास भी करते हैं। वहीं कुछ लोग किन्नरों को अनेक प्रकार की वस्तुएं भेंट करते हैं। किन्नरों को मंगल मुखी माना जाता है, इसलिए वह हमेशा मंगल कार्य में जरुर पहुंचते हैं।अक्सर शादी- विवाह और बच्चों के जन्म पर किन्नर अनायास ही लोगों के घर पहुंचते हैं और नव विवाहित जोड़े या नवजात शिशु को दुआएं देते हैं। इन दुआओं के बदले में लोग उन्हें अनेक प्रकार की वस्तुएं दान में देते हैं। लोगों में ऐसी धारणा भी है यदि किन्नर आपको दुआ दे दे तो आपकी किस्मत को बुलंद होने से कोई नहीं रोक सकता और एक ना एक दिन आपकी किस्मत का सितारा चमक ही जाता है, लेकिन वहीं कुछ लोग किन्नरों को दान में ऐसी वस्तुएं भेंट कर देते हैं जिससे उनकी किस्मत का सितारा चमकने के स्थान पर डूब जाता है और अनेक प्रकार की परेशानियों में वे लोग उलझ जाते हैं। इसलिए हमेशा किन्नरों को दान देते समय इस बात का अवश्य ध्यान रखना चाहिए कि कहीं आपके द्वारा दिन गए दान से आपका किसी प्रकार से कोई अमंगल तो नहीं होगा। और उन्हें ऐसी ही चीजें दान देना चाहिए जिससे आपका मंगल हो और आपके भाग्य का सितारा चमक उठें। तो आइए जानते हैं कि ऐसी कौनसी वस्तुएं हैं जो किन्नरों को दान में नहीं देनी चाहिए।
ये भी पढ़ें : Guru Purnima 2021 Quotes : गुरु पूर्णिमा पर इन बेहतरीन टॉप-10 कोट्स से सजाएं अपना व्हाट्सएप और फेसबुक, दें अपनों को शुभकामनाएं
1. बर्तन
किन्नरों को अनेक लोग स्टील का बर्तन दान स्वरुप दे देते हैं। लेकिन लोग ये नहीं जानते हैं कि किन्नरों को स्टील के बर्तन दान में देने से बहुत बड़ा नुकसान होता है। किन्नरों को स्टील के बर्तन देने का मतलब अपने घर और परिवार की सुख-शांति को दान दे देना होता है और इस कारण से लोगों को तंगहाल जीवन जीना पड़ता है। इसके परिणामस्वरुप घर-परिवार में झगड़े, कलह बढ़ते हैं और परिवार के सदस्य का कभी खुश नहीं रह पाते हैं।
2. झाड़ू
किन्नरों को कभी भी झाडू दान नहीं करनी चाहिए। इससे घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। किन्नर को झाडू दान करना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में पैसों की तंगी बनी रहती है।
3. प्लास्टिक की बोतलें
किन्नरों को प्लास्टिक की बोतलें और प्लास्टिक की वस्तुएं दान में देना बहुत अशुभ होता है। ऐसा करने से परिवार में बीमारियों का बसेरा हो जाता है। परिवार के किसी ना किसी सदस्य का स्वास्थ्य लगातार खराब होता रहता है। इसके अलावा परिवार की तरक्की रूक जाती है।
4. ऐसे कपड़ें
कभी भी किन्नरों को पुराने कपड़े दान में नहीं चाहिए। यह बहुत बड़ा निषेद्य माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, किन्नरों का आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें हमेशा नए कपड़े ही दान में देने चाहिए।
5. तेल
किन्नरों को भूलकर भी तेल दान में नहीं करना चाहिए। क्योंकि तेल का दान करने से शनि दोष दूर होते हैं। किन्नरों को तेल दान करने से घर में गरीबी का वास हो सकता है। शनि दोष दूर करने के लिए आप तेल का दान किसी गरीब को कर सकते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS