Jyotish Shastra: जीवन की सभी समस्याओं का निदान करते हैं गुरु, कुण्डली में ऐसे करें मजबूत

Jyotish Shastra: ज्योतिष के मुताबिक, जब किसी जातक की कुण्डली में गुरु कमजोर होता है तो उस जातक को अनेक समस्याओं से जूझना पड़ता है। गुरु के कमजोर होने पर गुरु अशुभ प्रभाव से जातक को परेशान कर देते हैं। ऐसे मनुष्य को गुरु को मजबूत बनाने के उपाय जरुर करने चाहिए। जिससे उसके जीवन की नैय्या सही राह पर चल सके और उसके जीवन से परेशानियां समाप्त हो जाए। तो आइए जानते हैं गुरु को मजबूत बनाने के टोटके और उपायों के बारे में...
कुण्डली में गुरु की स्थिति कमजोर होने पर जातक को अपने माता-पिता, बड़े भाई, गुरुजन और सम्मानीय लोगों के प्रति हमेशा आदर का भाव रखना चाहिए। प्रतिदिन इनके सामने शीश नवाकर इनका आशीर्वाद लेना चाहिए।
गुरु से पीड़ित व्यक्तियों को धार्मिक स्थलों पर सेवा करनी चाहिए। वहीं गुरुवार के दिन व्रत रखकर भगवान श्रीहरि की पूजा करनी चाहिए।
गुरुवार के दिन सत्यनारायण स्वामी की व्रत कथा पढ़ने और सुनने से भी गुरु के शुभ प्रभाव में बढ़ोत्तरी होती है और गुरु की कृपा प्राप्त होती है।
प्रतिदिन माता के पैर छूकर किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने पर भी आपको उस कार्य में गुरु बृहस्पतिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
प्रतिदिन माथे पर सफेद चंदन मिश्रित केसर से टीका करने से गुरु के दोष समाप्त होते है और गुर शुभ फल प्रदान करते हैं।
गुरु से पीड़ित व्यक्ति को कभी भी गैर पुरुष या गैर स्त्री से शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। ऐसा करने पर गुरु आपको और भी अधिक परेशानी में डाल सकते हैं।
गुरुवार के दिन आटे की लोयी में गुड़, चना और हल्दी मिलाकर गाय को खिलाने से भी गुरु से संबंधित दोषों से मुक्ति मिलती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS