Jyotish Shastra: सिंह राशि के लोग इस राशि के पाटर्नर पर कर देते हैं अपनी खुशियां कुर्बान, जानें किसके साथ बनती है इनकी सही जोड़ी

Jyotish Shastra: सिंह राशि के लोग इस राशि के पाटर्नर पर कर देते हैं अपनी खुशियां कुर्बान, जानें किसके साथ बनती है इनकी सही जोड़ी
X
Jyotish Shastra: ज्योतिष के अनुसार, हर राशि में अपने खास गुण होते हैं, वहीं राशि के जरिए ही जातक के कई सारे राज पता लगाए जा सकते हैं। शादी के लिए भी लोग अकसर राशि के आधार पर कुण्डली का मिलान करते हैं। राशि के अनुसार, व्यक्तित्व समझने की कोशिश की जाती है और फिर यही निष्कर्ष निकाला जाता है कि, किसके लिए कौनसी राशि बेहतर होगी।

Jyotish Shastra: ज्योतिष के अनुसार, हर राशि में अपने खास गुण होते हैं, वहीं राशि के जरिए ही जातक के कई सारे राज पता लगाए जा सकते हैं। शादी के लिए भी लोग अकसर राशि के आधार पर कुण्डली का मिलान करते हैं। राशि के अनुसार, व्यक्तित्व समझने की कोशिश की जाती है और फिर यही निष्कर्ष निकाला जाता है कि, किसके लिए कौनसी राशि बेहतर होगी। तो आइए जानते हैं सिंह राशि की जोड़ी किस किस राशि के जातकों के साथ अच्छी जमती है।

सिंह राशि वाले लोग किसी को भी अपने व्यक्तित्व से आकर्षित कर लेते हैं। प्यार के मामले में ये लोग बहुत जुनुनी होते हैं। ये लोग काफी रोमांचक होते हैं। प्यार के मामले में ये लोग अपना दबदबा बनाकर रखना चाहते हैं, ये लोग अपने साथी को उसकी पसंद का हर काम करने की आजादी देते हैं।

जीवनसाथी के लिए ये लोग बेहद सुरक्षात्मक होते हैं। प्यार के मामले में ये लोग काफी भरोसेमंद माने जाते हैं। इस राशि के लोग सार्वजनिक तौर पर प्रेम का प्रदर्शन नहीं करना चाहते हैं। ये लोग जीवनसाथी के लिए पूरी तरह समर्पित होते हैं। अगर कोई इनके विश्वास को तोड़ता है तो ये लोग उसके साथ सारे रिश्ते खत्म कर लेते हैं।

सिंह राशि के लोग स्वभाव से बहुत जिद्दी होते हैं। ये हर रिश्ते में हमेशा प्रतिबद्धता की नीयत रखते हैं। इनकी जोड़ी किसी के साथ आसानी से नहीं बनती। सिंह और मेष राशि में कई बातें समान होती हैं। दोनों स्वभाव से जिद्दी होती हैं, कई बार साथ में रहने की ठान लें तो फिर उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता है। इनके रिश्ते मजबूत और लंबा चलते हैं। लेकिन उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।

सभी राशियों में सिंह के लिए तुला राशि बहुत फिट मानी जाती है, दोनों बहुत रोमांटिक होते हैं, साथ में एक-दूसरे को खुश रखना, गिफ्ट देना और प्यार बांटना व दोनों का साथ मिलकर एक शादीशुदा सफल जिंदगी बिताते हैं।

सिंह राशि के लोग तुला राशि के लिए अपनी इच्छाओं तक की कुर्बानी कर देते हैं। यहीं वजह है कि, दोनों साथ मिलकर परफेक्ट जोड़ी बनाते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story