Jyotish Shastra: भोलेनाथ रहते हैं इस राशि पर बहुत मेहरबान, कभी नहीं होती इनके जीवन में पैसों की कोई कमी

Jyotish Shastra: ज्योतिष के अनुसार, जिस प्रकार हर राशि का कोइ ना कोई स्वामी ग्रह होता है, उसी प्रकार हर राशि का कोई ना कोई देवता भी होता है। प्राचीन मान्यता है कि, व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार, अपने आराध्य की पूजा-उपासना करें तो उसके जीवन में सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती है। उसके जीवन में धन-दौलत का आगमन बना रहता है। वहीं माना जाता है कि, कर्क राशि के आराध्य देव भोलेनाथ हैं। इस राशि पर चंद्रमा का राज रहता है। भगवान शिव की प्रिय राशि कर्क है और ज्योतिष में भोलेनाथ को कर्क राशि के देवता माना जाता है। वहीं इस समय सावन का माह चल रहा है, जोकि 14 जुलाई 2022 से प्रारंभ हुआ था और वहीं सावन माह भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव की पूजा पूरे विधि विधान के साथ करनी चाहिए।
मान्यता है कि, सावन में जो भी भगवान शिव की पूजा करता है, भगवान शिव कभी भी उसे धन की कमी नहीं होने देते हैं। कर्क राशि के आराध्यदेव भगवान भोलेनाथ हैं और इनके प्रभाव से कर्क राशि के जातकों की स्मरण शक्ति बहुत तेज होती है। कार्यक्षेत्र में जमकर प्रसंसा होती है। हर व्यक्ति इनकी ओर आकर्षित रहता है। इनके उचित कार्यों के साथ संबंध बहुत अच्छे होते हैं। ये लोग जिस पार्टी में पहुंचते हैं उस पार्टी में वे जान डाल देते हैं।
कर्क राशि के लोग धुन के बड़े पक्के होते हैं। ये लोग जिस कार्य की ठान लेते हैं, उस लक्ष्य के पास पहुंचने के बाद ही दम लेते हैं। अपनी बुद्धि और वाणी के दम पर ही लाइफ में ये लोग बहुत आगे जाते हैं और पैसा कमाते हैं। परन्तु ये लोग पैसा को बचा नहीं पाते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं पर पैसा खूब खर्च करते हैं। इसके बाबजूद भी भगवान भोलेनाथ की कृपा से इनके घर में पैसों की कभी कमी नहीं आती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS