Jyotish Shastra: प्रेम के पुजारी होते हैं ये लोग, जानें जीवन में करते हैं कितनी बार प्यार

Jyotish Shastra: सभी राशियों का व्यवहार अलग-अलग होता है। कुछ राशियों के जातक ज्यादा क्रोधित होते हैं तो कुछ राशियों के जातक बहुत जल्दी अधीर हो जाते हैं। ऐसे ही प्रेम और प्यार को लेकर सभी राशियों के जातकों का अलग स्वभाव होता है। कुछ राशियों के जातक जीवन में केवल एक ही बार प्यार करते हैं तो वहीं कुछ राशियों के जातक तीन से चार बार प्यार के चक्कर में पड़ जाते हैं। जानें किस राशि के लोग अपने जीवन में कितनी बार प्यार करते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए प्यार बहुत मायने रखता है। इस राशि के लोग गंभीर प्रेमी होते हैं। अपने परिवार और दोस्तों का प्यार भी इनके लिए महत्वपूर्ण होता है। प्यार को लेकर इस राशि के लोगों में कोई हिचकिचाहट नहीं होती। ये लोग अपने प्यार का इजहार उम्दा तरीके से करते हैं। जीवन में इन लोगों को बार-बार प्यार नहीं होता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग प्यार की गंभीरता को समझते हैं, लेकिन प्यार करने में समय नहीं लगाते हैं। बहुत जल्दी किसी के प्यार में पड़ जाते हैं। हालांकि गहराई में जाने में वक्त लगता है, इसीलिए जब परिस्थितियां विपरित हो जाती तो ये लोग पीछे भी हट जाते हैं। इस राशि के जातकों को कम से कम जीवन में दो बार तो प्यार हो ही जाता है।
मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को बहुत जल्दी प्यार हो जाता है। कई बार तो ये एक रिलेशनशिप में रहते हुए भी दूसरे में कूद पड़ते हैं। जीवन में इन लोगों को कम से कम चार बार प्यार होता है।
कर्क राशि
आप परफेक्ट लवर हैं, लेकिन अपने प्रेमी से आप बहुत ज्यादा और बहुत ही काल्पनिक अपेक्षाएं रखते हैं और जब ये अपेक्षाएं पूरी नहीं हो पाती हैं तो आप दुखी हो जाते हैं। जीवन में एक बार आपका दिल जरूर टूटता है। इसके बाद आप दोबारा प्यार करने में वक्त लगाते हैं।
सिंह राशि
इस राशि के जातक प्यार के मामले में बहुत चंचल होते हैं। प्यार को लेकर आपकी मंशा ठीक रहती है, लेकिन अलग-अलग अनुभव प्राप्त करने की आपकी फितरत आपको एक जगह टिकने नहीं देती है। इसीलिए अपने जीवन काल में आप कई लोगों के संपर्क में आते हैं। आप थोड़ा सचेत हो जाते हैं और सोच समझकर आगे संबंध बनाते हैं।
कन्या राशि
इस राशि के लोग दूसरों से प्यार करने से पहले खुद से प्यार जताते हैं। अपने पूरे जीवनकाल में ये लोग एक ही व्यक्ति से प्रेम करते हैं। लेकिन वहीं उनका ये प्रेम उनकी महत्वाकांक्षा के बीच में ना आता हो। अपनी कीमत पर इस राशि के लोग किसी दूसरे से प्यार नहीं कर पाते हैं।
तुला राशि
इस राशि के लोगों के लिए प्रेम संबंध दूसरे लोगों को 100 फीसदी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन जल्दी ही लोग आपको 400 ले लेते हैं। पर कुछ समय बाद आपको एहसास होता है कि, आपका सम्मान भी जरूरी है। पूरे जीवनकाल में आप लोग तीन बार प्यार के चक्कर में पड़ते हैं और वहीं यही प्रेम आपको कुछ ना कुछ नया सिखाता है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों पर प्यार में खूब आरोप लगते हैं। वहीं इनपर स्वार्थी होने का भी आरोप लगता है। शुरूआती दो प्रेम संबंध बहुत बुरी तरह से समाप्त होते हैं, लेकिन तीसरी बार आप प्रेक्टिकल होकर अपना जीवनसाथी चुनते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को बहुत जल्दी प्यार में फिसलते देखा जा सकता है। जीवन में इन्हें कम से कम चार बार प्यार होता है। किसी भी रिश्ते की शुरूआत में इन्हें सब ठीक लगता है, लेकिन संबंधी में गंभीरता आने पर आप लोग प्रेम में पीछे हट जाते हैं, जिसके साथ गंभीर होकर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकें।
मकर राशि
आप बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी हैं। उतने ही ज्यादा अपने प्रेम संबंधों के लिए, अगर कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाए, जिसके साथ आप अपना जीवन व्यतीत कर सकते हैं तो आप उसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। आप छोटी-छोटी चीजों को अपने संबंध के बीच में नहीं आने देते हैं।
कुंभ राशि
इस राशि के जातकों को अपनी आजादी बहुत प्यारी होती है। साथ ही इन्हें प्रेम में पड़ना भी अच्छा लगता है। ये दोनों ही बातें इन्हें कन्फ्यूज करती हैं, लेकिन आप जीवन में आगे बढ़ते रहने से कुछ चुनना सीख जाते हैं और जीवन में आपको कम से कम दो बार प्यार जरूर होता है।
मीन राशि
मीन राशि के लोग परियों की कहानी जैसी अपनी प्रेम कहानी चाहते हैं। जीवन में ये लोग प्यार के मामले में बड़े संजीदा होते हैं और अपने प्यार को खोने के डर से बड़ा सहेज कर रखते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS