Jyotish Shastra : मंगल या शनिवार के दिन होती है आपको हानि, तो आज ही कर लें ये काम

Jyotish Shastra : मंगल या शनिवार के दिन होती है आपको हानि, तो आज ही कर लें ये काम
X
Jyotish Shastra : मनुष्य जीवन में पौराणिक काल से ही बहुत ही समस्या लोगों के सामने आती रही हैं, लेकिन उन समस्याओं का कभी भी मनुष्य का पीछा नहीं छोड़ा। वर्तमान दौर में भी कुछ ऐसी ही समस्याएं हैं जो व्यक्ति को दिन रात परेशान किए रहती हैं।

Jyotish Shastra : मनुष्य जीवन में पौराणिक काल से ही बहुत ही समस्या लोगों के सामने आती रही हैं, लेकिन उन समस्याओं का कभी भी मनुष्य का पीछा नहीं छोड़ा। वर्तमान दौर में भी कुछ ऐसी ही समस्याएं हैं जो व्यक्ति को दिन रात परेशान किए रहती हैं। वहीं सभी लोग चाहते हैं कि, वो अपने परिवार के साथ सुख और ऐश्वर्य पूर्ण जीवन यापन करें। परन्तु कई बार ग्रह-नक्षत्र और समय की चाल के आगे लोगों का वश नहीं चलता है और वे परेशानियों में पड़ जाते हैं।

वहीं कई बार लोगों का मानना होता है कि, उनके लिए कोई दिन विशेष बहुत ही हानि दे जाता है और वे उस दिन के प्रभाव के कारण भी चैन से समय नहीं गुजार पाते हैं। वहीं कुछ ग्रह ऐसे भी होते हैं जोकि किसी व्यक्ति को लगातार ही पीड़ित करते रहते हैं और व्यक्ति परेशान हो जाता है।

वहीं अगर आपके सामने भी ऐसी ही कोई स्थिति पैदा हो गई है अथवा आपको भी मंगलवार और शनिवार का दिन लाभदायक सिद्ध नहीं हो रहा है तो आप इसके लिए ज्योतिषीय उपाय कर सकते हैं। ऐसा करने से ना केवल आपके लिए वह दिन शुभ हो जाएगा। बल्कि उस दिन के स्वामी ग्रह भी आपके अनुकूल हो जाएंगे और आपको अपना शुभ फल देने लगेंगे।

कई बार लोगों को मंगलवार और शनिवार का दिन लाभदायक नहीं होता है। मंगलवार और शनिवार का दिन कई लोगों को नुकसान दे जाता है और अच्छा फल नहीं देता है। ऐसे में उनके साथ कई बार इन दिनों में कुछ ना कुछ उल्टा-पुल्टा हो जाता है।

अगर ऐसी स्थिति आपके साथ भी बन रही है तो आप अपने घर में एक मिट्टी का बर्तन लेकर आएं और उस बर्तन को हमेशा के लिए शहद से भरकर रख दें। ऐसा करने से शनिदेव और मंगलदेव के साथ हनुमान जी भी आपसे प्रसन्न हो जाएंगे और आपको इन सभी ग्रहों के शुभ फल प्राप्त होने लगेंगे। तथा इनके बुरे प्रभाव से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं प्रतिदिन शहद का सेवन करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपको शुभ फल प्रदान करते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story