Jyotish Shastra: मां लक्ष्मी शीघ्र ही कर देंगी मालामाल, आज से ही शुरू करें ये उपाय

Jyotish Shastra: धर्मशास्त्रों के अनुसार, भगवान विष्णु का विवाह ब्रह्मदेव के पुत्र महर्षि भ्रगु की पुत्री मां लक्ष्मी के साथ हुआ था। वहीं भगवान विष्णु पालनहार के देवता कहे जाते हैं। हिन्दू धर्मशास्त्रों में इन्हें सुख-समृद्धि और शांति देने वाला देवता कहा जाता है। वहीं माता लक्ष्मी को धन-वैभव और सौभाग्य की देवी कहा जाता है। मान्यता है कि, जिस व्यक्ति पर देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, वह व्यक्ति धनवान बन जाता है। इसीलिए किसी ना किसी उपाय से मां लक्ष्मी को प्रसन्न करके उनका आशीर्वाद व कृपा प्राप्त करनी चाहिए। वहीं उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ विशेष उपायों को करना चाहिए। तो आइए जानते हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में...
ये भी पढ़ें: चुपके से शनिवार या मंगलवार को कर लें पीपल के पत्तों का ये उपाय और फिर देखें कैसे शुरू होगी पैसों की बरसात!
ऐसा कहा जाता है कि, मां लक्ष्मी की कृपा से मनुष्य को अन्न-धन और वस्त्र की कभी कमी नहीं रहती है। उनकी कृपा से मनुष्य के सभी कष्टों का नाश होता है।
शुक्रवार के दिन व्रत रखकर मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा करनी चाहिए। घर के मंदिर में मां लक्ष्मी और प्रतिमा के सामने 11 दिनों तक अखण्ड ज्योति जलानी चाहिए। उसके बाद 11 कन्याओं को भोजन कराना चाहिए।
मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को दक्षिणावृत्ति शंख में जल लेकर उनका अभिषेक करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अपने भक्तों पर अति प्रसन्न होती हैं।
प्रतिदिन मंदिर में जाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को लाल रंग का पुष्प अर्पित करें।
प्रतिदिन सुबह उठकर स्नान आदि के बाद तांबे के लोटे से तुलसी जी को जल अर्पित करें और तुलसी के कुछ पत्तों को लोटे में डालकर पूजा करें। इसके बाद इस जल को घर के प्रत्येक स्थान पर छिड़क दें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
प्रतिदिन पूजन के बाद तुलसी को जल अर्पित करते समय भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए उनके मंत्रों का जाप करें।
प्रतिदिन सुबह-शाम स्नान आदि करके दरवाजे पर दीपक जलाएं। मान्यता है कि, इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS