Jyotish Shastra : सुबह आंख खुलते ही कर लें ये काम, हर काम में मिलेगी सफलता

Jyotish Shastra :लोगों को अकसर कहते सुना गया है कि, अगर दिन की शुरूआत अच्छी होती है तो पूरा दिन अच्छा ही गुजरता है। इसीलिए अकसर लोगों को आंख खुलते ही भगवान का नाम लेते देखा जाता है। वहीं कई बार दिनभर में ऐसी घटनाएं घटित हो जाती है कि, व्यक्ति यही सोचता है कि, आंख खुलते ही आज हमने किसका मुख देख लिया था, जो हमारा आज का दिन ऐसा गुजरा। इसीलिए सुबह आंखें खुलने के बाद किए गए काम को विशेष रूप से महत्व दिया जाता है। दिन की अच्छी शुरूआत के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के कार्य बताए गए हैं। जिन्हें करने से व्यक्ति का दिन अच्छा गुजरता है और हर कार्य में सफलता मिलती है। वहीं इनमें से एक तरीका है सुबह की वंदना।
ये भी पढ़ें: Swapan Shastra: सपने में अगर आपने देखा है ऐसा घर तो हो जाएं विशेष रूप से सावधान, वरना...
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुबह के समय बिस्तर छोड़ने से पहले कुछ मंत्रों का जाप करने की सलाह दी गई है। ऐसा करने से हमारा दिन सफल होता है।
पहला मंत्र
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, व्यक्ति को सुबह उठने के बाद बिस्तर छोड़ने से पहले अपने हाथों के दर्शन करने चाहिए। इसके साथ ही अगर आप एक विशेष मंत्र का जाप करें तो आपको दिनभर कार्य में सफलता मिलेगी।
मंत्र
कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती।
करमूले तु गोविन्द: प्रभाते करदर्शनम।।
अर्थात हे भगवान मैं आपके दर्शन करके आपको प्रणाम करता हूं और आप मेरा प्रणाम स्वीकार करें। तथा अपनी कृपा मुझपर बनाये रखें।
दूसरा मंत्र
हथेली देखने के बाद और देवी-देवताओं के दर्शन करने के पश्चात धरती माता को स्पर्श करें और साथ ही 'सर्वा बाधा विनिर्मुक्तो धन-धान्य सुतान्वित:। मनुष्यो मत्प्रसादेन, भविष्यति न शंसय:।।' मंत्र का जाप करें।
इस मंत्र का अर्थ है कि, हे! धरती मां मैं आपको स्पर्श करके प्रणाम करता हूं। व्यक्ति को तुम्हारा आशीर्वाद मिलने से व्यक्ति के सभी दुखों का नाश हो जाता है। साथ ही धन-धान्य और पुत्र की प्राप्ति होती है। वहीं अगर आप इन मंत्रों का जाप करते हैं तो आपको अपने जीवन में अवश्य लाभ होगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS