Jyotish Shastra: लक्ष्मी जी सदा इन लड़कियों पर रहती हैं मेहरबान, जानें उनके नाम का पहला अक्षर

Jyotish Shastra:  लक्ष्मी जी सदा इन लड़कियों पर रहती हैं मेहरबान, जानें उनके नाम का पहला अक्षर
X
Jyotish Shastra: सभी धर्मों में नामकरण को लेकर विशेष सावधानी बरती जाती है। हिन्दू धर्म में जिन 16 संस्कारों के बारे में बातें की जाती हैं, उनमें से एक है नामकरण संस्कार। वहीं इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, जातक के नाम का प्रथम अक्षर कितना महत्वपूर्ण होता है।

Jyotish Shastra: सभी धर्मों में नामकरण को लेकर विशेष सावधानी बरती जाती है। हिन्दू धर्म में जिन 16 संस्कारों के बारे में बातें की जाती हैं, उनमें से एक है नामकरण संस्कार। वहीं इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, जातक के नाम का प्रथम अक्षर कितना महत्वपूर्ण होता है। मान्यता है कि, जिन लड़कियों का नाम इन विशेष अक्षरों से आरंभ होता है, वे लड़कियां काफी भाग्यशाली होती हैं। तो आइए जानते हैं भाग्यशाली लड़कियों के नाम के पहले अक्षर के बारे में...

A अक्षर

A अक्षर से जिन लड़कियों का नाम आरंभ होता है, वे काफी मेहनती होती हैं और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए बहुत गंभीर रहती हैं। ये लड़कियां अच्छी पत्नी भी सिद्ध होती हैं और ये लड़कियां सभी को साथ लेकर चलती हैं। ये लड़कियां पति के भाग्य में वृद्धि करती हैं और इन लड़कियों पर मां महालक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।

K अक्षर

K अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है। वे लड़किया संकोची स्वभाव वाली होती हैं। वहीं इन लड़कियों को समझना थोड़ा मुश्किल होता है, परन्तु ये लड़कियां दिल की साफ होती हैं। वहीं ये लड़कियां अपने कष्टों को हर किसी व्यक्ति के साथ साझा नहीं करती हैं। वहीं ये लड़कियां हिसाब-किताब के मामले में बहुत तेजतर्रार होती हैं। ये लड़कियां जहां पर भी जाती हैं, वहां पर धन में वृद्धि करती हैं।

R अक्षर

R अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है, ये लड़कियां काफी चंचल स्वभाव वाली होती हैं। किसी भी कार्य को करने से पहले ये उसके बारे में पूरी योजना बनाती हैं और वहीं ये लड़कियां चुनौतियों से बिलकुल भी नहीं घबराती हैं। वहीं ये लड़कियां अपने रिश्तों और संबंधों को लेकर बहुत ही गंभीर रहती हैं। ये लड़कियां अपने मान-सम्मान के साथ समझौता नहीं करती हैं। महालक्ष्मी जी की कृपा से इन लड़कियों के जीचन में भी कभी धन की कमी नहीं रहती है।

S अक्षर

S अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है, वो लड़कियां धन के महत्व को बहुत अच्छे तरीके से जानती हैं। ये लड़कियां बचत करने में माहिर होती हैं। कम से कम पैसों में ये लड़कियां काम चलाना इन लड़कियां से बेहतर कोई नहीं जानता है, इसीलिए ये लड़कियां कम पैसों में भी काम चला लेती हैं। ये लड़कियां धन का सही उपयोग करने वाली होती हैं। हर कोई इनके इस गुण की सराहना करता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story