Jyotish Shastra: 59 वर्ष के बाद बनें पांच प्रबल राजयोग, इन राशियों पर कर सकते हैं धनवर्षा

Jyotish Shastra: ज्योतिष शास्त्र में राजयोग का बहुत महत्त्व है क्योंकि राजयोग किसी भी जातक को रंक से राजा बनाने की क्षमता रखता है। कुंडली में मौजूद राजयोगों के प्रभाव से ही व्यक्ति जीवन में तरक्की करता हुआ समृद्धि के चरम पर पहुंच जाता है। कभी-कभी कुंडली में बनने वाले योग बेहद शुभकारी और बेहद कष्टकारी भी हो सकते हैं। शुभकारी होने पर ये योग बहुत शुभ परिणाम देने वाले होते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर या वक्री होता है अथवा गोचर या वक्री होने के कारण एक ग्रह की दूसरे ग्रह से युति बनती है तो विशेष योगों का निर्माण होता है। जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश दुनिया पर भी पड़ता है। 24 सितंबरको एक ऐसे ही योग का निर्माण 59 साल बाद हो गया है। शनिवार, 24 सितंबर को शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश कर गए हैं और कन्या राशि में बृहस्पति और शनि पहले से ही वक्री अवस्था में विराजमान हैं। साथ ही बुध भी उच्च का होकर वक्री स्थिति में बैठे हैं, जो कि विभिन्न राजयोगों जैसे दो प्रकार के नीचभंग राजयोग, बुधादित्य राजयोग, भद्र राजयोग और हंस पञ्च राजयोग का निर्माण कर रहा है। तो आइए जानते हैं, इन योगों के बनने से कौनसी राशियों के जातकों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेंगे, किनके लिए व्यापार और करियर में सफलता के रास्ते खुलेंगे।
वृषभ राशि
24 सितंबर को वृषभ राशि के स्वामी शुक्र 18 अक्टूबर तक नीच राशि में विराजमान रहेंगे और वहीं नीच भंग योग का निर्माण होने से धन लाभ के प्रबल योग बन सकते हैं। बृहस्पति ग्रह भी लाभ स्थान में बैठे हैं, इसलिए व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। शनि आपके भाग्य स्थान पर विराजित हैं इसलिए लोहे और पेट्रोल के व्यापर से जुड़े व्यापारियों को बंपर लाभ होने की संभावना है। नवपंचम और समसप्तक योग चौतरफा लाभ दिलाएंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की गोचर कुंडली में हंस पंच महापुरुष योग का निर्माण हो रहा है। करियर और व्यापार से अचानक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के माध्यम से भी आर्थिक स्थिति मज़बूत में सुधार होगा। शिक्षा और राजनैतिक पदों से जुड़े लोगों के लिए पद-प्रतिष्ठा में इज़ाफ़ा होगा। केंद्र में 3 शुभ ग्रह एक साथ आकर जॉब और व्यक्तिगत जीवन को खुशहाल बनाएंगे।
कन्या राशि
आपकी राशि के स्वामी बुध अभी उच्च अवस्था में विराजमान हैं। व्यापार और वाणिज्य के कारक बुध की उच्च अवस्था से कन्या राशि के जातकों पर धनवर्षा होगी और वहीं नौकरी परिवर्तन और प्रमोशन के योग हैं। भाग्य और धन के स्वामी शुक्र 24 सितंबर को गोचर के बाद नीच भंग योग का निर्माण कर रहे हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जो आपके सभी बिगड़े काम बनाएगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों की गोचर कुंडली में हंस पंच महापुरुष, नीच भंग और भद्र योग का निर्माण हो रहा है। बिज़नेस के लिए यह समय सबसे उत्तम रहेगा। किसी नई डील से आपको लाभ होगा। व्यापार से जुड़ी लाभकारी यात्राओं के प्रबल योग हैं। नौकरी परिवर्तन और प्रमोशन के योग बनेंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की गोचर कुंडली में शनि भाग्य स्थान पर बैठकर शुभ दृष्टि डाल रहे हैं। जीवनसाथी अथवा प्रेमी-प्रेमिका के बीच प्रेम संबंधों में सुधार होगा। यह समय आपके लिए किसी भी कार्य को करने के लिए सबसे उत्तम रहेगा। नीचभंग और भद्र राजयोग के कारण आपको भाग्य का मिलेगा पूरा साथ और सभी बिगड़े काम बनेंगे। करियर और व्यापार में धन लाभ होगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS