Jyotish Shastra : दान में कभी ना लें ये पांच चीज, जिंदगी हो जाएगी बर्बाद

Jyotish Shastra : दान में कभी ना लें ये पांच चीज, जिंदगी हो जाएगी बर्बाद
X
  • जानें, बिना पैसे के कौन सी वस्तुएं अपने घर लाना अशुभ माना जाता है।
  • जानें, ज्योतिष की दृष्टि से किन वस्तुओं का दान लेना परेशानी का कारण बन सकता है।

Jyotish Shastra : अपने जीवन में हम लोग कई बार ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसका प्रभाव हमारी जिंदगी पर पड़ता है। जैसे कि जाने-अनजाने कभी-कभी ऐसी चीजें ले लेते हैं, जो जिंदगी में कई परेशानी देकर जाता है। शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया है, जो अगर बिना पैसे दिए इन चीजों को ले लें अथवा उसे दान के रुप में भी ग्रहण कर लें तो न सिर्फ धन संबंधित समस्या का सामना करना पड़ता है बल्कि जीवन में सुख-शांति के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। बिना पैसे दिए कुछ चीजों को लेना अपशगुन माना जाता है। तो आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में जो अपशकुन का कारण बनती हैं।

ये भी पढें: Apara Ekadashi 2021 : पांडवों ने किया था अपरा एकादशी का व्रत, जानें डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

नमक

आप भोजन में चाहें तो कितने भी आधुनिक मसाले क्यों न डाल लें, लेकिन नमक के बिना भोजन में स्वाद नहीं आता है। इसलिए नमक का जीवन में विशेष महत्व होता है। ध्यान रखें कि नमक को कभी भी बिना धन के नहीं लेना चाहिए। ऐसा करना अपशगुन माना जाता है क्योंकि नमक का संबंध शनि से होता है। बिना पैसों के नमक लेने से घर में रोग व कर्ज का प्रवेश होता है और कुपित शनि आपके जीवन को स्वादहीन भी बना सकते हैं।

तिल

शास्त्रों में तिल का दान लेना भी अशुभ माना गया है। क्योंकि तिल का संबंध शनि के साथ-साथ राहु-केतु से भी माना जाता है। तिल दान लेने से इन तीनों का अशुभ प्रभाव पड़ता है। इसलिए तिल का दान अथवा तिल को बिना पैसे के कभी नहीं लेना चाहिए। राहु-केतु के दुष्प्रभाव कम करने के लिए तिल का दान करना चाहिए लेकिन दान लेना नहीं चाहिए। तिल का दान लेने से कार्यों में बाधा आने लगती है और आवश्यक कार्यों में असफलता का सामना करना पड़ता है।

सुई

सुई को कभी भी दानस्वरुप और बिना पैसे दिए घर में नहीं लाना चाहिए। दान में अथवा फ्री में घर लाई गई सुई आपके घर में नकारात्मक असर डालती है। सुई लेने से घर के सदस्यों के बीच प्रेम भाव खत्म हो जाता है और कलह का वातावरण बन जाता है। इसलिए सुई को कभी भी दान स्वरूप नहीं लेना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि सुई का जैसा व्यवहार है, वह वैसे ही काम करने लगती है और बिना पैसे लेने से कई तरह के संकटों का भी सामना करना पड़ता है।

लोहा

लोहें का संबंध शनिदेव से माना जाता है इसलिए बिना पैसे दिए लोहा किसी से नहीं लेना चाहिए। लोहे का दान माना जाता है कि आपने शनि का दान ले लिया है यानी जिस व्यक्ति से आपने लोहा लिया है, उस व्यक्ति पर शनि का प्रतिकूल प्रभाव जो होगा, वह आप ऊपर आ जाएगा। साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि शनिवार को लोहा नहीं लेना चाहिए, ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। वहीं जिन पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, वह शनिवार के दिन लोहे का दान कर सकते हैं।

तेल

कभी भी बिना पैसे तेल भी नहीं लेना चाहिए। तेल का दान लेना भी अपशगुन माना गया है। तेल का दान लेने से जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए ध्यान रखें कि तेल हमेशा पैसों से खरीदकर ही घर पर ले जाएं। कभी भी तेल किसी से न लें। कुंडली में अगर शनि की स्थिति सही नहीं है तो सरसों के तेल की सब्जियां खानी चाहिए, ऐसा करने से शनि की स्थिति मजबूत होती है लेकिन दान स्वरूप तेल से शनि की अशुभ स्थिति का भी सामना करना पड़ता ।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story