Jyotish Shastra : साल 2023 के पहले दिन कर लें इन देवताओं की पूजा तो चमक जाएगा आपका भाग्य

Jyotish Shastra : नए साल 2023 का आगाज होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। कहा जाता है कि, साल के पहले दिन की शुरूआत भगवान का आशीर्वाद लेकर की जाए तो पूरे सालभर मनुष्य को कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही व्यक्ति के जीवन से दुख और दरिद्रता दूर हो जाती है। वहीं इस बार नए साल पर बेहद ही शुभ संयोग बन रहा है। जिसमें स्वयं यमराज की पूजा करने से पूरे साल अपार खुशियां आपको प्राप्त हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं 01 जनवरी 2023 को क्या खास संयोग बन रहे हैं।
नए साल की शुरुआत यानि 01 जनवरी 2023 का प्रारंभ दशमी तिथि से हो रहा है। शास्त्रों में दशमी तिथि के स्वामी यमराज को माना जाता है। इस दिन यमराज की पूजा करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं। यमराज मनुष्य को नर्क और अकाल मृत्यु से उद्धार करते हैं।
01 जनवरी 2023 को रविवार का दिन है। यह दिन ग्रह मंडल के राजा सूर्यदेव को समर्पित है। सूर्य की उपासना से सुख, बल, तेज, पराक्रम, समृद्धि और मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है। वहीं यमराज को सूर्यदेव की ही संतान माना जाता है।
शास्त्रों में कहा गया है कि, जिस व्यक्ति पर मृत्यु के देवता यमराज के पिता सूर्यदेव की कृपा होती है, उसे अकाल मृत्यु और यम की यातनाओं का भय नहीं सताता है।
नए साल 2023 के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर किसी पवित्र नदी के जल में स्नान करें। लाल वस्त्र पहनकर तांबे के लोटे से उगते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दें। जल में पुष्प, लाल चंदन, लाल कुमकुम, जरुर मिलाएं। जल का अर्घ्य देते समय सूर्य मंत्र का जाप अवश्य करें।
मंत्र
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा
साल 2023 के पहले दिन करें ये उपाय
- यदि आपके लिए संभव हो तो नए साल के पहले दिन किसी सूर्य मंदिर में सेवा करें। ऐसा करने से कई पीढ़ियों का उद्धार होता है।
- रविवार के दिन आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाने से धन लाभ मिलता है और मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है।
- यमराज को प्रसन्न करने के लिए सूर्यदेव को दूध और घी अर्पित करना काफी लाभकारी माना जाता है। इस दिन सूर्य ढलने के बाद घर के बाहर यम के नाम का दीपदान करें।
- दक्षिण दिशा में आटे का चौमुखा दीपक बनाकर सरसों के तेल से जलाएं। ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है और दीर्घायु का वरदान प्राप्त होता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS