Jyotish Shastra : A नाम वाले लोग स्वभाव, करियर और प्यार के मामले में कैसे होते हैं, जानें...

Jyotish Shastra : A नाम वाले लोग स्वभाव, करियर और प्यार के मामले में कैसे होते हैं, जानें...
X
  • व्यक्ति के नाम में उसका भूत, वर्तमान और भविष्य छिपा होता है।
  • व्यक्ति के नाम का सही आंकलन करके उसके बारे में सबकुछ जाना जा सकता है।
  • जानें, A नाम के लोगों का व्यक्तित्व

Jyotish Shastra : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के नाम में उसका भूत, वर्तमान और भविष्य छिपा होता है। व्यक्ति के नाम का सही आंकलन करके उसके बारे में सबकुछ जाना जा सकता है। यानि कि अपने नाम के पहले अक्षर से ही हर कोई अपने स्वभाव, करियर और प्यार के बारे में जान सकता है। अगर आपका नाम अग्रेजी के A अक्षर से शुरू होता है तो आप भी जानिए अपने व्यक्तित्व के बारे में।

ये भी पढ़ें : Gochar 2021 : वैवाहिक सुख के दाता और वैभव देने वाले शुक्र ग्रह कल करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, जानें इसके उपाय और प्रभाव

शारीरिक संरचना

A नाम वाले लोग काफी आकर्षक और सुन्दर होते हैं। इनकी आंखें बड़ी और सुन्दर दिखाई देती हैं। ये लोग दिल से भी काफी अच्छे होते हैं।

स्वभाव

A नाम वाले लोगों का स्वभाव काफी धैर्यवान होता है। इनके अंदर काफी धैर्य होता है। इन्हें आकर्षक दिखने वाले व्यक्ति काफी पसंद आते हैं। वहीं इन लोगों को गुस्सा जल्दी ही आ जाता है। इन लोगों को घुमा-फिराकर काम करना बिलकुल भी पसंद नहीं है। ये लोग अपने रिश्तों को काफी महत्व देते हैं। वहीं ये लोग काफी आलसी प्रवृति के भी होते हैं। जिसके कारण इनके महत्वपूर्ण काम होते-होते रह जाते हैं और फिर बाद में समय खोने का अफसोस भी ये लोग कुछ ज्यादा ही ये लोग करते हैं।

वहीं ये लोग अपनी भावनाओं को कभी जताते नहीं हैं और परिस्थितियों से बचकर निकलने की कोशिश करते हैं। वहीं ये लोग अपने विचार हर किसी व्यक्ति के सामने भी रख देते हैं। इन लोगों को आकर्षक दिखना और आकर्षक दिखने वाले लोग अधिक पसंद होते हैं। वहीं ये लोग अपने आप को किसी भी परिस्थिति में आसानी से ढाल लेते हैं।

करियर

A अक्षर वाले व्यक्ति काफी मेहनती होते हैं। ये लोग अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत करते हैं और इन लोगों को आसानी से ही सफलता मिल जाती है। ये लोग अपने करियर को लेकर कोई भी समझौता नहीं करते हैं। वहीं ये लोग दूसरे लोगों की एडवाइज सुनना भी पसंद करते हैं। ये लोग जिस भी काम में हाथ डालते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। वहीं इन लोगों को अपना काम दूसरे लोगों के भरोसे छोड़ना बिलकुल भी पसंद नहीं है।

प्यार

ये लोग रोमांस के मामले में थोड़ा पीछे रहना ही पसंद करते हैं। परन्तु इसका ये मतलब बिलकुल नहीं हैं कि ये लोग प्यार और अपने करीबी रिश्तों को अहमियत नहीं देते हैं। बस इन्हें इन चीजों का इजहार करना बिलकुल भी पसंद नहीं होता है। इनके विचार दूसरे लोगों की अपेक्षा बिलकुल खुले होते हैं। चाहें बात रिश्तों की हो अथवा काम की, लेकिन सच बात इन्हें कड़वी और खुलकर कह दी जाए तो भी ये लोग मान लेते हैं। परन्तु घुमा-फिराकर या इशारों में कुछ कहना या सुनना इन्हें पसंद नहीं होता है। ये जिन लोगों को प्यार करते हैं उन्हें दुखी नहीं देख सकते हैं। उन्हें खु्श रखने के लिए ये लोग कोई भी काम करने के लिए तैयार रहते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story