Jyotish Shastra: काम, कला व खूबसूरती का सुख पाने के लिए करें ये काम, जानें शुक्र ग्रह का मंत्र और उपाय

Jyotish Shastra: ज्योतिष के मुताबिक, शुक्र का मानव जीवन पर अत्यधिक प्रभाव माना जाता है। शुक्र ही वह ग्रह है जो आदमी को भौतिक सुख प्रेम व संपन्नता देता है। शुक्र ग्रह व्यक्ति के भौतिक, शारीरिक और व्यवहारिक सुखों का आधार है। वहीं शुक्र ग्रह ही वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। ज्योतिष की मानें तो शुक्र ग्रह को देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में उच्च का माना गया है। वही बुध की राशि कन्या में नीच माना जाता है। शुक्र ग्रह बुध और शनि ग्रह से मित्रता रखता है और सूर्य और चंद्रमा से शत्रुता रखता है। कमजोर नीच होने की स्थिति में शुक्र जातक के परिवार विवाह सुख सब में परेशानी पैदा करता है। तो आइए जानते हैं वैवाहिक, भौतिक और व्यवहारिक सुखों के दाता शुक्र ग्रह को मजबूत करने के मंत्र और उपायों के बारे में...
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: ये अचूक टोटका आपके कारोबार के लिए हो सकता है वरदान साबित, जानें कैसे करें प्रयोग
शुक्र को मजबूत करने के लिए मंत्र जाप
यदि शुक्र ग्रह के कारण आपके जीवन में दरिद्रता, गरीबी और आर्थिक तंगी उत्पन्न हो गई है तो प्रत्येक शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन शुक्र के मंत्रों का जाप करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और आपके जीवन में आयी आर्थिक तंगी समाप्त होती है। शुक्र को मजबूत करने के लिए आप श्री सूक्त का पाठ भी कर सकते हैं। ऐसा करने से भी दरिद्रता समाप्त होती है।
शुक्र का मंत्र
"ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः"
इन चीजों का करें सेवन
सफेद चीजों को शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए खाने में सफेद चीजों जैसे, चावल की खीर, दूध, दही आदि का सेवन करना महत्वपूर्ण माना जाता है।
शुक्र को मजबूत करने के लिए रखें इन बातों का ध्यान
- यदि आप शुक्र ग्रह को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको घर और अपने शरीर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
- शुक्र को मजबूत बनाने के लिए आप इत्र का प्रयोग और दान करें। इससे आपको सभी प्रकार के भौतिक सुखों की अनुभूति होगी और आपका शुक्र ग्रह मजबूत बनेगा।
- शुक्र ग्रह को सफेद चीजें बहुत पसंद हैं। इसीलिए आपको सफेद रंग के वस्त्रों व सफेद वस्तुओं को दान करना चाहिए। इससे आपके जीवन में शुक्र ग्रह से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
- शुक्र ग्रह को मजबूत बनाने के लिए हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।
(Disc।aimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS