Jyotish Shastra: पूजा के दौरान इसलिए आते हैं मन में अटपटे विचार, जानें इसका कारण...

Jyotish Shastra: कई बार अकसर देखा जाता है कि, पूजा करते समय मन में अकसर अटपटे से विचार आने लगते हैं, कई बार व्यक्ति भगवान की भक्ति करते-करते कहीं और खो जाता है। या फिर कई बार व्यक्ति के मन में गंदे विचार आ जाते हैं, जो व्यक्ति की भक्ति में विघ्न डालते हैं। ऐसा होने पर आपका ध्यान भगवान से हटकर भटक जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो घबराने की जरुरत नहीं है। ऐसा लगभग सभी लोगों के साथ होता है। ये अटपटे से विचार हमें दिनभर परेशान करते हैं, आखिर पूजा के समय ही ये विचार और दृश्य दिमाग में क्यों आते हैं। आखिर इसका क्या मतलब है। तो आइए जानते हैं, अगर ऐसा होता है तो उस समय क्या करना चाहिए और ये विचार आखिर आते क्यों हैं।
ज्योतिषियों का मानना है कि, व्यक्ति के दो मन होते हैं, एक शुद्ध मन और दूसरा अशुद्ध मन। अशुद्ध मन होने पर व्यक्ति के मन में कामनाएं बलवती होने लगती हैं और वहीं कामना रहित मन को शुद्ध माना जाता है। मान्यता है व्यक्ति शुद्ध मन से भगवान भक्ति करता है, तो उसे ज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
वहीं अगर पूजा के समय किसी व्यक्ति के मन में गंदे विचार आएं तो घबराएं नहीं, बल्कि उन्हें आने देना चाहिए।
ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि, जैसे नल चलाने पर शुरूआत में पहले गंदा पानी बाहर आता है, ठीक वैसे ही भगवान की भक्ति करते समय अगर अटपटे विचार आते हैं तो ये मन की गंदगी को बाहर निकालते हैं।
जिस प्रकार नल से गंदगी निकलने के बाद शुद्ध पानी आना शुरू हो जाता है। उसी प्रकार मन से गंदगी के निकलने के बाद शुद्ध विचार आने शुरू हो जाते हैं।
कई बार ठेरों उपाधियां पाने के बाद भी व्यक्ति का मन शुद्ध नहीं होता है। उसके मन में काम भावना जाग्रत रहती है। काम-क्रोध-लोभ और मोह ये ऐसे भाव हैं जोकि मन में कभी भी उत्पन्न हो सकते हैं। इसीलिए पूजा करते समय अगर आपके दिमाग में कुछ ऐसा आता है तो उसे आने दें और अपनी पूजा जारी रखें। बस पूजा के लिए अपने मन को नियंत्रण में रखें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS