Jyotish Shastra: साल 2022 में खूब बरसेगा पानी, एक क्लिक में जानें इस वर्ष कब, कहां और कितनी होगी वर्षा

Jyotish Shastra: साल 2022 में ग्रह नक्षत्र बहुत अच्छी बारिश का संकेत दे रहे हैं। वहीं ग्रहों की दशा व दिशा इस साल समय पर मानसून के आने का संकेत दे रही हैं। जिसके चलते पूरे देश में कुछ हिस्सों को छोड़कर खूब पानी बरसेगा। इस वर्ष 2022 में आद्रा का प्रवेश धनु लग्न में हो रहा है। वहीं लग्नेश गुरु सुख भाव में जल राशि में हैं जबकि चंद्रमा भी जल राशि में हैं। ऐसे में इस साल अच्छी बारिश के संकेत साफ दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: मांग में सिंदूर लगाने को लेकर कभी न करें ये गलती, घर से चली जाएगी सुख-शांति
देश के प्रमुख ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य जब आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करता है तो उसी समय बारिश के मौसम का आगमन माना जाता है। इसके अलावा रोहणी का वास भी समुद्र किनारे है, जिसके प्रभाव से भी मानसून समय पर ही देशभर में छाएगा।
वहीं जून 2022 में मानसून के आगमन से पूर्व पहले 15 दिन तेज गर्मी रहेगी। जिससे उत्तरी भारत गर्मी से झूलसेगा। वहीं 15 जून के बाद मानसून का आगमन होगा। वहीं समुद्र किनारे बसे शहरों में आगामी दिनों तक अच्छी बारिश हो सकती है।
जुलाई माह में पूरे माह बारिश के योग हैं। इसमें 2 4 5, 8 10 11, 16 से 19 और 27 28 29 तरीखों के बीच अच्छी बारिश की संभावना है।
वहीं अगस्त 2022 में देश के पहाड़ी क्षेत्रों में जोरदार बारिश की संभावना है। वहीं इस दौरान मैदानी इलाकों में भी तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इस महीने में 15 दिन बारिश के आसार है।
सितंबर माह में बारिश विदाई से पहले एक बार फिर जोर पकड़ेगी। जिसके चलते 3 से 5, 9 10 11, 13 से 15 व 22 24 26 29 सितंबर की तारीखों के बीच कई स्थानों पर जोरदार बारिश के योग बन रहे हैं। इसके कारण कई प्रमुख नदियों में बाढत के हालात का निर्माण हो सकता है।
अक्टूबर 2022 में भी कुछ दिन बारिश के योग बन रहे हैं। भले ही इस दौरान ज्यादा बरसात नहीं होंगी, लेकिन बारिश के बाद सर्दी जोर पकड़ेगी।
नवंबर 2022 के प्रारंभ के दो दिन और मध्य व अंत के तीन दिनों में बारिश के योग हैं। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात शुरु हो जाएगा, जिससे देशभर में मौसम सर्द हो जाएगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS