Jyotish Shastra : केतु के नकारात्मक प्रभाव को ऐसे करें कम

Jyotish Shastra : केतु के नकारात्मक प्रभाव को ऐसे करें कम
X
  • वैदिक ज्योतिष में केतु को अशुभ फल देने वाला ग्रह माना जाता है।
  • केतु के अशुभ प्रभाव कारण लोग भ्रम का शिकार होते हैं।
  • केतु ग्रह के कारण व्यक्ति की मनोस्थिति बिगड़ सकती है।

Jyotish Shastra : वैदिक ज्योतिष में केतु को अशुभ फल देने वाला ग्रह माना जाता है। इसके प्रभाव से लोगों को अनेक प्रकार की परेशानियां झेलनी पड़ जाती हैं। केतु के कारण लोगों में अनेक प्रकार के भ्रम भी पैदा हो जाते हैं। जिससे लोगों में नकारात्मक भा भाव पैदा होने लगता है और जब किसी के मन में नकारात्मक विचार अथवा भाव आने लगते हैं तो उस व्यक्ति की मनोस्थिति बिगड़ने लग जाती है। तो आइए जानते हैं केतु के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के उपायों के बारे में।

Also Read :Shukra Asta 2021: 14 फरवरी को अस्त हो जाएंगे शुक्र ग्रह, जानें इसके लोप होने के प्रभाव

1. बुजुर्गों की सेवा

केतु ग्रह के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए आप बुजुर्गों और जरुरतमंदों की सेवा करें। सबसे पहले आप अपने घर के बुजुर्गों की सेवा कर उन्हें संतुष्ट करें और उसके बाद आप किसी भी जरुरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। आपके ऐसा करने से केतु ग्रह की कुदृष्टि का प्रभाव आपके और आपके परिवार के ऊपर नहीं होगा। बल्कि केतु ग्रह आपको शुभ फल प्रदान करने लगेगा।

Also Read : Jyotish Shastra : चंद्र का मकर राशि में गोचर का क्या हो सकता भारत और विश्व में परिणाम, जानें

2. कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं

अगर आपकी कुंडली में केतु ग्रह अशुभ फल दे रहा है और आप परेशानियों से निजात नहीं पा रहे हैं तो आप प्रतिदिन कुत्ते को मीठी रोटी अथवा रोटी में कुछ मीठी वस्तु रखकर खिलाएं। इस उपाय को करने से केतु ग्रह के नकारात्मक प्रभाव निश्चित रूप से कम हो जाएंगे। और आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। केतु कके अशुभ परिणाम कम होते ही आपके जीवन में खुशहाली आएगी। (Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story