Jyotish Shastra: रॉयल अंदाज में जीवन जीते हैं ये लोग, जीवन में पाते हैं लक्ष्मी जी की कृपा

Jyotish Shastra: रॉयल अंदाज में जीवन जीते हैं ये लोग, जीवन में पाते हैं लक्ष्मी जी की कृपा
X
Jyotish Shastra: ज्योतिष शास्त्र में राशि और नाम का गहरा संबंध होता है। अधिकतर लोगों का नाम उनके जन्म राशि के अनुसार ही रखा जाता है। वहीं कुछ ऐसे अक्षर ऐसे होते हैं, जिनसे शुरु होने वाले नाम के लोग आलीशान जीवन जीने के शौकीन होते हैं। उनके ठाठ-बाट किसी राजा-महाराजाओं के जीवन से कम नहीं होते हैं।

Jyotish Shastra: ज्योतिष शास्त्र में राशि और नाम का गहरा संबंध होता है। अधिकतर लोगों का नाम उनके जन्म राशि के अनुसार ही रखा जाता है। वहीं कुछ ऐसे अक्षर ऐसे होते हैं, जिनसे शुरु होने वाले नाम के लोग आलीशान जीवन जीने के शौकीन होते हैं। उनके ठाठ-बाट किसी राजा-महाराजाओं के जीवन से कम नहीं होते हैं। ये लोग अपना जीवन खुलकर जीते हैं और अपने जीवन में सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का नाम (रा, रि, रु, रे रो, या फिर ता, ती, तू, ते) अक्षर से शुरु होता है, उनमें से अधिकतर लोगों की राशि तुला होती है। तो आइए जानते हैं कैसे होते हैं इस नाम के लोग और इन अक्षरों से शुरु होने वाले नाम के लोगों का भाग्य।

ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: इन तीन राशि की लड़कियों से भूलकर भी ना लें पंगे, देती हैं ऐसा जवाब

इन नाम के लोग परिस्थितियों को अपने वश में करने वाले और साहसिक काम करने वाले बलवान, धैर्यवान, और चतुर होते हैं। ये लोग शुरु से ही समाज में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। ये लोग संबंध बनाने में माहिर माने जाते हैं। इस राशि के जातक विवादों को निपटाने में माहिर माने जाते हैं। ये लोग कोई भी काम पूरी लग्न से करते हैं। इसीलिए इन्हें सफलता मिलने के भरपूर आसार रहते हैं। ये लोग विवादों से अकसर दूर रहते हैं।

इन अक्षरों से शुरु होने वाले नाम के लोग अन्य राशि के जातकों से ज्यादा कूटनीतिज्ञ होते हैं। ये लोग खुश और आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। इनका शुरु से ही मंहगी और बढिया चीजों की तरफ विशेष झुकाव रहता है। ये लोग सहयोगी और समझौता करने में रूचि रखते हैं। क्या सही और क्या गलत है इसके बारे में इन लोगों की राय बिलकुल स्पष्ट होती है। ये लोग देखने में आकर्षक होते हैं।

इन नाम के लोगों के चेहरे पर आत्मविश्वास झलकता है। ये काफी चालाक प्रवृत्ति के लोग होते हैं। ये लोग कोई भी काम योजनावद्ध तरीके से करते हैं। जितना इनके स्वभाव में होता है, ये किसी चीज से जल्दी निराश नहीं होते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं पर ये लोग काफी पैसा खर्च करते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी होती है। क्योंकि ये लोग पैसा बचाने में भी माहिर होते हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करे।

Tags

Next Story