Jyotish Shastra : शादी के बाद सबसे अधिक झगड़ा करतीं हैं ये जोड़ी, जानें इसका प्रमुख कारण

Jyotish shastra : लोगों का मानना है कि शादी का लड्डू खाओ तो भी और ना खाओ तो भी पछताना ही पड़ता है। अर्थात कोई व्यक्ति शादी करें तो भी दुखी और शादी ना करें तो भी दुखी ही रहेगा। शादी के बाद व्यक्ति की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। साथ ही जब आप किसी नए व्यक्ति के साथ रहना शुरू करते हैं तो उनके साथ सामंजस्य स्थापित करने में कई परेशानियां आने लगती हैं। इन्हीं कारणों से शादी के बाद से ही अकसर पति-पत्नी के रिश्ते में नोंकझोंक और लड़ाई-झगड़ा होने लगता है। ये लड़ाई-झगड़े कभी छोटी सी बात पर तो कभी किसी बहुत बड़ी बात पर भी हो जाते हैं।
वैसे तो पति-पत्नी के मध्य थोड़ी-बहुत नोंक-झोंक होना बहुत ही सामान्य बात होती है। लेकिन कुछ दंपत्तियों में ऐसा भी होता है जोकि हमेशा ही लड़ते रहते हैं। दरसअल इनके लड़ने की एक वजह इनकी राशियों में मेल ना होना भी होता है। कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिनकी आपस में कभी भी नहीं बनती। ऐसे में अगर ये दो राशियों के लोग आपस में शादी कर लें तो उनके बीच लड़ार्इ-झगड़ा होना निश्चित है। तो आइए जानते हैं कि किन राशियों की जोड़ियों में सबसे अधिक लड़ाई और झगड़ा होने की संभावना रहती है।
मकर और तुला राशि के पति-पत्नी
मकर और तुला ये दोनों ही राशियां बड़ी गुस्से वाली होती हैं। इनके जातकों को बात-बात पर बड़ी जल्दी ही गुस्सा आ जाता है। जब इनके मध्य लड़ाई होती है। तो इनमें से कोई भी झुकना पसंद नहीं करता है। इसी वजह से इनके बीच लड़ाई बहुत बड़ा रूप ले लेती है। जिस प्रकार से एक म्यान में दो तलवारें नहीं रह सकती हैं वैसे ही इन दोनों राशियों का एक ही छत के नीचे रहना बड़ा मुश्किल हो जाता है। ये दोनों ही अपनी अकड़ छोड़ने को तैयार नहीं होते हैं। साथ ही ये लोग एक-दूसरे को दबाकर रखने में विश्वास रखते हैं।
कर्क और कन्या राशि के पति-पत्नी
कर्क और कन्या राशि के जोड़ों का सोचने का तरीका एक-दूसरे से काफी अलग होता है। इनकी पसंद और नापसंद भी एक-दूसरे से मेल नहीं खाती है। ऐसे में इन दोनों राशि के जातकों के मध्य किसी ना किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। हालांकि इस जोड़ी की खास बात यह होती है कि इनकी लड़ाई और झगड़े हमेशा बातचीत तक ही सीमित रहते हैं। इनमें किसी भी प्रकार की कोई हिंसा नहीं होती है।
मेष और मीन राशि के पति-पत्नी
मेष और मीन राशि के जातक दोनों ही बहुत जिद्दी होते हैं। ये दोनों दूसरों की सलाह नहीं मानते हैं। ये लोग हमेशा वहीं काम करते हैं जो इनका दिल कहता है। वश यही वजह है कि दोनों हर बार अपनी-अपनी बातों पर अड़े रहते हैं। और लड़ाई-झगड़ा कर बैठते हैं। और ये राशियां लड़ाई-झगड़ा हो जाने के बाद इतनी आसानी से मानती भी नहीं हैं। जिसकी वजह से इनमें आपसी सुलह होने में भी बहुत अधिक समय लग जाता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS