Jyotish Shastra : शनिदेव को प्रिय है यह पौधा, घर में रखकर खुद देखो इसका चमत्कार

Jyotish Shastra : शनिदेव को प्रिय है यह पौधा, घर में रखकर खुद देखो इसका चमत्कार
X
Jyotish Shastra : हिन्दू धर्म में शनिदेव सबसे अधिक पूजे जाने वाले और प्रमुख देवताओं में से एक हैं। यह माना जाता है कि, शनिदेव मनुष्य को उसके पाप और बुरे कार्यों आदि का दण्ड प्रदान करते हैं। शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। अगर शनिदेव किसी पर क्रोधित हो जाएं तो उस व्यक्ति का पूरा जीवन बर्बाद हो जाता है। हर क्षेत्र में असफलता ही उसके हाथ लगती है। परन्तु शनिदेव अगर आप पर मेहरवान हो जाएं तो सफलता की उन ऊंचाईयों को भी आप छू लेंगे, जिसके बारे में आपने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा।

Jyotish Shastra : हिन्दू धर्म में शनिदेव सबसे अधिक पूजे जाने वाले और प्रमुख देवताओं में से एक हैं। यह माना जाता है कि, शनिदेव मनुष्य को उसके पाप और बुरे कार्यों आदि का दण्ड प्रदान करते हैं। शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। अगर शनिदेव किसी पर क्रोधित हो जाएं तो उस व्यक्ति का पूरा जीवन बर्बाद हो जाता है। हर क्षेत्र में असफलता ही उसके हाथ लगती है। परन्तु शनिदेव अगर आप पर मेहरवान हो जाएं तो सफलता की उन ऊंचाईयों को भी आप छू लेंगे, जिसके बारे में आपने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। हर तरफ से तरक्की होगी और जो लोग भी आपका बुरा कर रहे होंगे वो भी आपके अनुकूल हो जाते हैं और खुशियां आपके कदम चूमने लगती हैं। इसके साथ ही तरक्की, सफलता, सुख-संपत्ति आपके कदमों में होती है। आपका दुश्मन भी आपका दोस्त बन जाता है। वहीं शास्त्रों में कुछ ऐसे भी उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से शनिदेव आप पर मेहरवान हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें : गौसेवा से होते हैं जीवन के सभी दुख दूर, रोटी खिलाते वक्त बोल दें अगर आप ये मंत्र तो हो जाएंगे मालामाल

वहीं कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो शनिदेव के पसंदीदा पौधे होते हैं और अगर यह पौधे घर के आसपास भी होते हैं तो समझ लें कि, आपकी तरक्की, आपकी खुशियां और अधिक बढ़ने वाली हैं। दरसअल ऐसे ही एक पौधे का नाम है शमी। यें पौधा शनिदेव का सबसे प्रिय पौधा माना जाता है।

शास्त्रों के अनुसार, शमी के पौधे को अगर आप अपने घर में लाकर रख दें तो शनिदेव का आशीर्वाद आपको प्राप्त हो जाता है। खासकर शनिवार के दिन शमी का पौधा आप अपने घर ले आएं।

शमी के पौधे को आप अपने घर में लाकर लगा दें। शमी के पौधे को आप अपने घर में लाकर घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रख दें और प्रतिदिन आप इस पौधे की पूजा करें। अगर आप प्रतिदिन भी इसकी पूजा नहीं कर पाते हैं तो आप शनिवार के दिन इसकी पूजा अवश्य करें।

यानी हर शनिवार आप इस पौधे की पूजा करें, इसकी पूजा साक्षात शनिदेव की पूजा मानी जाती है और यह पूजा शनिदेव को प्रसन्न करने वाली होती है। तथा जिस घर में शमी का पौधा होता है ऐसे घर में सदैव खुशियां बनी रहती हैं।

खासकर बात यह है कि, अगर शमी का पौधा आपके घर पर है तो आपको कभी भी भयंकर बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यानी शमी के पौधे का प्रभाव ऐसा है है कि, यह घर की हवा को शुद्ध बना देता है। जिससे जो बीमारियों वाली हवा होती है, जिस हवा में बीमारियों के शुक्राणु फैले हुए होते हैं, वो शमी के पौधे के प्रभाव में आकर नष्ट हो जाते हैं और वह हवा शुद्ध हो जाती है।

इस कारण से आपका परिवार सदैव स्वस्थ रहता है। इसीलिए यह भी एक कारण है कि, आप शमी के पौधे को अपने घर में स्थान दें और साथ ही साथ शमी का पौधा घर में रखने से बुरी नजर, काला जादू आदि नाकारात्मक ऊर्जा से भी आपका घर मुक्त रहता है।

ये बुरी शक्तियां आपके घर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं। ऊपरी बाधाओं आदि को शमी का पौधा पल भर में दूर कर देता है। इसीलिए शनिवार के दिन आप शमी के पौधे को अपने घर में जरुर लगाएं और उसकी पूजा जरुर करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story