Jyotish Shastra: चंदन के इस ज्योतिषीय उपाय से शनि को ऐसे करें शांत

Jyotish Shastra: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शनि ग्रह को शांत रखना जरुरी बताया गया है। वहीं ज्योतिष में शनि ग्रह को विशेष दर्जा प्रदान किया गया है। शास्त्रों में शनि को कर्मफलदाता और कलयुग का दंडाकारी भी बताया गया है। यही कारण है कि, शनिदेव को हर कोई मनुष्य प्रसन्न रखना चाहता है। वहीं शनि को प्रसन्न रखने में चंदन की विशेष भूमिका बतायी गई है। तो आइए जानते हैं चंदन के प्रयोग से कैसे हम शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं और उन्हें शांत रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Janmashtami 2022: साल 2022 में जन्माष्टमी कब है, जानें दिन, तारीख और शुभ मुहूर्त
चंदन के औषधीय गुण से सभी लोग परिचित हैं। वहीं चंदन के ज्योतिषीय गुणों की बात करें तो चंदन ज्योतिषीय गुणों से भी भरपूर होता है। वहीं पूजापाठ में चंदन का प्रयोग प्रमुखता से किया जाता है।
वहीं पूजा के कई प्रकार के चंदन जैसे लाल चंदन, पीला चंदन, सफेद चंदन आदि का प्रयोग किया जाता है।
पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु की पूजा बिना चंदन के पूरी नहीं होती है। शनि की अशुभता को दूर करने के लिए भी चंदन का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि चंदन में शनिदेव को प्रसन्न करने की क्षमता पायी जाती है।
मान्यता है कि, चंदन की जड़ को पानी में डालकर स्नान करने से शनि की अशुभता दूर होती है। शनि की अशुभता दूर करने के लिए इस उपाय को 41 दिनों तक करना चाहिए। तभी इस उपाय का पूर्ण लाभ प्राप्त हो सकता है।
इसके अलावा शनि यदि आपको अधिक नुकसान पहुंचा रहे हैं तो आपका जीवन कष्टों से भर जाता है और शनिवार या अमावस्या के दिन सूर्य अस्त होने के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए और वहां बैठकर चंदन की माला से शनि मंत्रों का जाप करना चाहिए।
शनि मंत्र
ओम शनि शनिश्चराय नम:।
लाल चंदन
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव को लाल चंदन लगाएं। इससे शनि की साढ़े साती और ढैय्या से भी राहत मिलती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS