Jyotish Shastra: शुक्रवार को गरीबी दूर करने के लिए करें धन प्राप्ति के ये उपाय

Jyotish Shastra: हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार, शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का दिन होता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का विशेष दिन होता है। जोकि धन, ऐश्वर्य, सुन्दरता, सुख-समृद्धि के लिए माना जाता है। वहीं यह दिन शुक्र ग्रह का भी माना जाता है। अगर आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह बहुत ही कमजोर हो, बहुत ही निराश हो, तो उसे मजबूत करने के लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही लाभदायी माना जाता है। वहीं ज्योतिष की मानें तो कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप अपना शुक्र ग्रह मजबूत कर सकते हैं और उसके साथ-साथ आप माता लक्ष्मी को भी प्रसन्न कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं पांच ऐसे ही उपायों के बारे में जिससे माता लक्ष्मी दौड़ी-दौड़ी हमारे घर चली आएंगी।
ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: खाली तिजोरी भरने के लिए करें ये अचूक उपाय, जीवन भर बढ़ता रहेगा आपका धन
हर शुक्रवार को सबसे पहले धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें। शुक्रवार के दिन अगर आपसे हो सकें तो आप व्रत रखें और शुक्र के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आप इस दिन किसी गरीब अथवा जरुरतमंद व्यक्ति को यथासंभव कुछ वस्तुएं दान करें।
वहीं आप शुक्रवार के दिन नियमित समय पर माता लक्ष्मी की चालीसा अवश्य पढ़ें। इससे शुक्र ग्रह बहुत ही मजबूत होता है और हमारे घर से गरीबी दूर होती है।
शुक्रवार के दिन स्नान करने के बाद सफेद वस्त्र धारण करके मां लक्ष्मी को प्रणाम करके उनके अनेक स्वरूपों का दर्शन करें और कमल पुष्प अर्पित कर मां का पूजन करें। तथा आप इस दिन श्रीसुक्त का पाठ करें। यह उपाय घर में सुख-समृद्धि लाने का कारक माना जाता है।
अगर आपका शुक्र ग्रह बहुत ही कमजोर है और आपके पास धन का हमेशा ही अभाव रहता है तो आप शुक्रवार के दिन गाय का शुद्ध घी मंदिर में दान करें। ऐसा करने से शुक्र ग्रह बलशाली बनेगा और आपको धन की प्राप्ति होगी।
अगर नौकरी, व्यापार और किसी अन्य कार्य में अवरोध आ रहा है तो शुक्रवार के दिन काली चींटी को शक्कर अथवा आटे की गोली बनाकर अवश्य खिलाएं। इससे आपकी सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी।
अगर पति-पत्नी का रिश्ता तनावपूर्ण चल रहा है तो शुक्रवार के दिन प्रेमपूर्वक पक्षी जोड़े की तस्वीर अथवा ऐसा ही कोई चित्र अपने बेडरुम में लगाएं। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होगा।
शुक्र की शांति और लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन सफेद और गुलाबी रंग का वस्त्र दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है कि शुक्रवार के दिन सफेद और गुलाबी रंग के वस्त्र दान करने और धारण करने से साक्षात मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
पुरुष हो या महिला, अपने प्रेमी या पति का सम्मान करें। इतना ही नहीं अन्य महिलाओं के प्रति भी सम्मान की भावना रखनी चाहिए। तथा ईष्या की भावना नहीं रखनी चाहिए। जहां ईष्या की भावना पनपती है, वहां माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS