Jyotish Shastra: जानें, सुबह उठने के बाद इन चीजों को बिलकुल ना देखें, वरना लाइफ हो जाएगी बर्बाद

Jyotish Shastra: जानें, सुबह उठने के बाद इन चीजों को बिलकुल ना देखें, वरना लाइफ हो जाएगी बर्बाद
X
Jyotish Shastra: कहा जाता है कि दिन की शुरुआत पहली चीज देखने से शुभ होती है, तो आप सुबह सबसे पहले जिस तरह का दृष्य या जिस तरह की चीज सुबह उठकर हम लोग देखते हैं, उसी तरह हमारा पूरा दिन और पूरा समय व्यतीत होता है। वहीं हर व्यक्ति की यही चाहत होती है कि उसके दिन की शुरुआत अच्छी तरह से हो। ऐसे में लोग सुबह उठते ही ईश्वर का ध्यान करते हैं और उनका नाम लेते हैं। उसके साथ-साथ कुछ ऐसी चीजों को भी देखने से दूर रहना चाहिए, जो आपके पूरे दिन को खराब कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं सुबह उठकर किन चीजों को भूलकर भी नहीं देखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Kharmas 2021-22: 14 दिसंबर से शुरू होगा मलमास, जानें कब तक लगेगा शुभ कार्यों पर विराम

आईना

सुबह उठकर आईना भूलकर भी नहीं देखना चाहिए। शास्त्रों में ऐसा कहा जाता है कि हमारे पूरे दिन की शुरुआत सुबह अर्थात (Morning)से होती है। इसीलिए हमें उन चीजों को देखने से परहेज करना चाहिए जोकि नेगेटिव उर्जा (negativ energy) का संचार करती हैं। सुबह उठते ही व्यक्ति को आईना अर्थात आईना का दर्शन नहीं करना चाहिए। अगर आप सुबह उठते ही आईना को देखते हैं तो रात भर की जो भी नेगेटिव एनर्जी थी वहीं आपको खींच लेगी। ऐसा करने से दिनभर आपके विचारों में नेगेटिव विचारों का संचार होगा और पॉजेटिव एनर्जी (positive energy) आपसे दूर भागने लगेगी।

गंदे बर्तन

प्रतिदिन रात को सोने से पहले किचन को साफ करके गंदे बर्तन को धोना बहुत जरुरी है। भूलकर भी प्रतिदिन रात के समय गंदे बर्तन यूं ही ना छोड़ें, उन्हें प्रतिदिन रात को नियमित तौर से साफ करके ही निश्चित स्थान पर रखना चाहिए। अगर आप किचन में गंदे बर्तन सुबह धोने के लिए छोड़ देते हैं तो इससे लक्ष्मी का ह्रास होता है और हमारे यहां जो पॉजेटिविटी आती है वह दूर होती है।

अपनी परछाई

सुबह उठकर भूल से भी कभी अपनी परछाई को भी नहीं देखना चाहिए। सुबह उठकर अपनी या किसी व्यक्ति की परछाई को देखने से पूरे दिनभर इसका असर आपको देखने को मिलेगा। आपके दिन में तनाव, डर, गुस्सा आपको महसूस होता रहेगा। जोकि आपके पूरे जीवन को अर्थात पूरे दिन और पूरी लाइफ को खराब कर देगा।

बंद घड़ी

बंद घड़ी भी बहुत ही नेगेटिविटी ऊर्जा का संचार करती है। अत: सुबह आंख खुलते ही बंद घड़ी को देखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। सुबह उठकर इसे देखने से पूरा दिन खराब हो जाता है। इसके साथ ही सुबह के वक्त सुई धागा देखने से भी परहेज करना चाहिए।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story