Jyotish Shastra : अगर आपका भी होता रहता है अपमान तो रविवार के दिन करें ये अचूक उपाय

- कुण्डली में सूर्य के कमजोर होने की वजह से व्यक्ति को अपमान का सामना करना पड़ता है।
- जानें, मान-सम्मान पाने का मंत्र
Jyotish Shastra : अगर किसी व्यक्ति को घर-परिवार या समाज में मान-सम्मान नहीं मिलता है तो इसके पीछे ज्योतिषीय कारण भी हो सकते हैं। कुण्डली में सूर्य के कमजोर होने की वजह से व्यक्ति को अपमान का सामना करना पड़ता है। वहीं मान-सम्मान में वृद्धि और सूर्य दोष दूर करने के लिए रविवार के दिन विशेष उपाय किए जाते हैं, क्योंकि रविवार का कारक सूर्य ग्रह है। तो आइए जानते हैं बार-बार अपमान होने पर क्या उपाय करना चाहिए।
ये भी पढ़ें : Tulsidas Jayanti 2021 : साल 2021 में तुलसीदास जयंती कब है, जानें
1. रविवार के दिन आप सूर्योदय से पहले उठें। सूर्योदय के बाद उठने वाले लोगों की कुण्डली में सूर्य कमजोर होता है।
2. सूर्योदय के समय सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और सूर्य मंत्र ऊँ भास्कराय नम: मंत्र का जप करें।
3. सूर्यास्त के समय सोने से बचें। इस समय सोने से आलस्य बढ़ता है और सूर्य कमजोर होता है।
4. गुड़ का दान करें। गुड़ सूर्य की प्रिय वस्तुओं में से एक है। इसके दान से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।
5. घर के बड़ों का अपमान ना करें। जो लोग बड़ों का अपमान करते हैं उन्हें कभी समाज में सम्मान नहीं मिलता।
ये भी पढ़ें : Swapn Shastra : क्या नवरात्रि के दौरान आपने देखा है सपने में इस तरह शेर का जोड़ा, एक क्लिक में जानें इसका मतलब
सूर्य के इन उपायों को करने से आपकी कुण्डली में जल्द ही सूर्य की स्थिति मजबूत हो जाती है और सूर्यदेव आपको शुभ फल देने लगते हैं, जिससे आपको समाज, घर और परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। साथ ही आपका चारों ओर यश बढ़ता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS