Jyotish Shastra : सूर्यास्त के बाद इन चीजों को दान करने से बचें, हो जाता है भारी नुकसान

Jyotish Shastra : सूर्यास्त के बाद इन चीजों को दान करने से बचें, हो जाता है भारी नुकसान
X
Jyotish Shastra : हिन्दू धर्मशास्त्रों (Hindu Dharmshastra) में दान (Daan) का बहुत अधिक महत्व माना गया है। दान करने से मनुष्य के लोक और परलोक यानी जीवन और मृत्यु के बाद की स्थिति दोनों ही सुधर जाते हैं। वहीं शास्त्रों में कुछ वस्तुओं के दान के लिए कुछ समय निर्धारित किया गया है। यानी किसी भी वक्त उनका दान नहीं करना चाहिए। यदि तय समय के बाद उनका दान किया जाए तो आपका नुकसान अधिक होने की संभावना रहती है और आपसे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं सूर्यास्त के बाद किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

Jyotish Shastra : हिन्दू धर्मशास्त्रों (Hindu Dharmshastra) में दान (Daan) का महत्व बहुत अधिक है। दान करने से मनुष्य के लोक और परलोक यानी जीवन और मृत्यु के बाद की स्थिति दोनों ही सुधर जाते हैं। वहीं शास्त्रों में कुछ वस्तुओं के दान के लिए कुछ समय निर्धारित किया गया है। यानी किसी भी वक्त उनका दान नहीं करना चाहिए। यदि तय समय के बाद उनका दान किया जाए तो आपका नुकसान अधिक होने की संभावना रहती है और आपसे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं सूर्यास्त के बाद किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें : परेशानियों से मुक्ति के लिए ऐसे करें हनुमान जी की पूजा, होगा सभी समस्याओं का समाधान

1 . ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार, हिन्दू धर्म में दान का व‍िशेष महत्‍व है। यानी क‍ि अगर आप पूजा-पाठ या अन्‍य धार्मिक कार्य नहीं भी करते हैं। लेक‍िन दान करते हैं तो वह भी पूजा-पाठ के तुल्‍य ही माना जाता है। परन्तु दान के भी कुछ व‍िशेष न‍ियम होते हैं। मसलन कभी भी सूरज ढलने के बाद कुछ चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाह‍िए अन्‍यथा नुकसान होता है।

2. ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार, दही का दान करना बहुत शुभ होता है लेक‍िन कभी भी सूरज ढलने के बाद इसका दान न करें। दही का संबंध शुक्र ग्रह से होता है और यह सुख-समृद्धि में वृद्धि करता है। यही वजह है क‍ि सूरज ढलने के बाद इसका दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि की कमी होती है।

3. ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार, दूध का दान करना अत्‍यंत शुभ होता है लेक‍िन कभी भी सूरज ढलने के बाद दूध का भी दान नहीं करना चाह‍िए। इसका संबंध सूर्य और चंद्रमा दोनों ग्रहों से ही माना गया है। शाम के समय इसका दान करने से देवी लक्ष्‍मी और श्रीहर‍ि दोनों ही रूठ जाते हैं। साथ ही जातकों के जीवन पर भी इसका उलट प्रभाव पड़ता है। इसल‍िए भूलकर भी कभी सूरज ढलने के बाद दूध का दान न करें।

4. ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार, सूरज ढलने के बाद कभी भी क‍िसी को पैसे या फ‍िर लहसुन-प्‍याज दान नहीं करना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि अगर सूरज ढलने के बाद क‍िसी को पैसे दान क‍िये जाएं तो लक्ष्‍मी माता रूठ जाती हैं। जीवन में आर्थिक तंगी बढ़ने लगती है। वहीं लहसुन-प्‍याज दान क‍िया जाए तो इसके दुष्‍प्रयोग होने के अवसर ज्‍यादा होते हैं। मसलन इससे टोने-टोटके क‍िए जा सकते हैं जो क‍ि आपके ल‍िए घातक साब‍ित हो सकता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story