Jyotish Shastra : बुधवार का व्रत करने से होते हैं कुंडली के दोष दूर

- बुधवार को गणपति भगवान का दिन माना जाता है।
- बुधवार के दिन गणपति जी का पूजन करने से अच्छे परिणामों की प्राप्ति होती हैं।
Jyotish Shastra : बुधवार को गणपति भगवान का दिन माना जाता है, बुधवार के दिन गणपति जी का पूजन करने से अच्छे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। ज्योतिष में बुध विचार प्रक्रिया, बुद्धि, ज्ञान, मन, मानसिक विकास, बुद्धि, धन, करियर में वृद्धि, व्यवसाय में वृद्धि आदि को दर्शाता है। बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित होता है और बुध ग्रह गणपति से जुड़ा हुआ है। शास्त्रों के मुताबिक, बुध को सफलता का कारक ग्रह माना जाता है।
ये भी पढ़ें : 24 March 2021 लव राशिफल : आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope)
कुंडली में बुध की कमजोर स्थिति के लिए बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। इससे जीवन में सौभाग्य और सफलता भी मिलेगी। बुधवार व्रत शुरू करने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है, बुधवार व्रत किसी भी माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले पहले बुधवार से शुरू करना चाहिए।
ये भी पढ़ें : Amalaki Ekadashi 2021 : आमलकी एकादशी के दिन ऐसे करें आंवले की पूजा, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की होगी प्राप्ति
गणपति को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। इसलिए किसी भी पूजन से पहले उनकी पूजा की जाती है। गणेश जी भक्तों की सभी बाधाओं, बीमारियों, शत्रुओं और गरीबी को दूर करते हैं। बुधवार के दिन गणपति की पूजा और आराधना करने से समृद्धि बढ़ती है और बुद्ध के दोष भी दूर होते हैं।
ये भी पढ़ें : Holi 2021 : होली पर करें ग्रह शांति के ये उपाय, दूर होंगे कष्ट और मिलेगा संतोष
शास्त्रों के अनुसार, अगर बुध ग्रह अशुभ स्थिति में है, तो बुधवार के दिन गणपति पूजा करने से फायदेमंद होता है। हिंदू मान्यता के अनुसार, अगर आपके पास पैसा नहीं रुकता है और पैसा अधिक बर्बाद होता है तथा आपके घर में परेशानी आती रहती है, तो इनके निवारण के लिए बुधवार के दिन उपवास या गणेश पूजन करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि बुधवार व्रत बुध ग्रह के अशुभ प्रभावों को दूर करता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS