Jyotish Shastra: खुशमिजाज और चंचल होते हैं इस राशि वाले लोग, किसी को भी दे बैठते हैं अपना 'दिल'

Jyotish Shastra: ज्योतिष शास्त्र में प्रेम के बारे में बताया गया है। कुंडली का पंचम भाव प्रेम का भाव माना गया है। इस भाव में जब शुभ और सौम्यता की दृष्टि पड़ती है तो व्यक्ति प्रेम के मामले में भाग्यशाली माना जाता है। वहीं राशि के गुणों के आधार पर भी कहा जाता है कि, ऐसे लोगों को प्यार में सफलता मिलती है। वहीं प्रेम के मामले में इन कुछ राशियों को लकी माना गया है। तो आइए प्रेम के मामले में लकी राशियों के बारे में...
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: इस राशि की लड़कियां पति से लेकर सास-ससुर का रखती हैं बहुत ध्यान, सुसराल के लिए होती हैं बहुत लकी
मिथुन राशि
इस राशि के लोगों से बहुत आसानी से अन्य लोग इंप्रेस हो जाते हैं और ये लोग उसी को ही प्यार समझने की भूल कर बैठते हैं और इसी कारण ये लोग किसी से भी अधिक समय तक जुड़े नहीं रहते हैं। लेकिन अगर ये लोग किसी के लिए सीरियस हो जाते हैं तो किसी दूसरे व्यक्ति की ओर देखते भी नहीं। प्यार को लेकर ये लोग काफी वफादार होते हैं और अपने पाटर्नर से काफी प्यार करते हैं।
सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सिंह राशि के जातक खुशमिजाज और चंचल होते हैं। ये लोग जल्दी ही किसी से भी दोस्ती कर लेते हैं और जल्दी ही किसी के भी प्यार में पड़ जाते हैं। लेकिन ये लोग लंबे समय तक किसी के साथ प्रेम के मामले में टिके नहीं रहते हैं और इसी कारण एक से ज्यादा रिलेशन ये लोग बना लेते हैं। हालांकि ये लोग शादी के बाद अपने पार्टनर के साथ पूरी ईमानदारी से रहते हैं।
तुला राशि
इस राशि के लोग प्रेम के मामले में काफी अच्छे होते हैं। लेकिन ये लोग अन्य लोगों की अनदेखी भी कर देते हैं। जिस कारण इनके रिश्ते कमजोर पड़ जाते हैं और ये लोग किसी दूसरे की ओर मुड़कर आसानी से उसके साथ रिश्ता निभाने लगते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को किसी भी व्यक्ति के साथ लंबे समय तक बंधना पसंद नहीं होता और इसीलिए ये लोग कई लोगों से प्यार कर बैठते हैं। इतना ही नहीं जितना जल्दी ये लोग किसी से रिश्ता बनाते हैं, उतनी ही जल्दी ये लोग ब्रेकअप भी कर लेते हैं। इनकी अपने पार्टनर के साथ तभी बनती है जब इनका पार्टनर इन्हें पूरी आजादी देता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS