Jyotish Tips: अशोक का पत्ते बदल सकते हैं आपका भाग्य, जानें कैसे

Jyotish Tips: आपने अक्सर देखा होगा कि सनातन धर्म को मानने वाले अशोक या आम के पत्तों को किसी भी शुभ कार्य में उपयोग करते हैं। क्या आप जनते है कि ऐसा क्यों किया जाता है। अशोक का पेड़ एक पवित्र वृक्ष के रूप में माना जाता है। घर में शादी हो या फिर कोई धार्मिक पूजा-पाठ इन सभी जगहों पर इनका इस्तेमाल किया जाता है। आप भी इस होली पर इसका उपयोग कर सकते हैं और अपना भाग्य बदल सकते हैं। यहां हम आपको अशोक के पत्ते से होने वाले लाभ के बारे में बता रहे हैं...
आर्थिक कमियों को दूर करने के लिए: ज्योतिष के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि यदि आप अशोक के पेड़ को किसी शुभ मुहूर्त में लाएं और उसको सुखा कर अपने घर के तिजोरी में रखते हैं। तो ऐसा करने से कभी आपके घर में धन की कमी नहीं होगी।
घर में हो रहे खटपट को दूर करने के लिए: यदि आपके घर में प्रतिदिन किसी न किसी बात को लेकर आपसी विवाद होता है। तो ऐसी स्थिति में परिवार के मुख्य सदस्य को अशोक के पेड़ में प्रतिदिन जल देना चाहिए। यदि आप ऐसा करते है तो मां अर्ध शक्ति का आशीर्वाद आप पर बना रहता है। जिससे घर में होने वाली सभी तरह के कलेश, रोग और दुख का साया आपसे दूर रहेगा।
विवाह नहीं होने जैसी समस्या को दूर करने के लिए: यदि कई कोशिशों के बावजूद भी शादी नहीं हो रही है। तो यह अशोक का पत्ता आपके लिए बहुत ही कारगार है। नहाने से पहले अशोक के पत्तों को जिस पानी से नहाना है, उसमें डाल दें। फिर इस पानी से स्नान करें। इसके बाद इस अशोक के पत्ते को पीपल के वृक्ष के नीचे रख दें। ऐसा करने से आपको इस समस्या से छुटकारा जल्द ही मिल जाएगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS