Kaal Bhairava Jayanti 2022 : काल भैरव किन चीजों से करते हैं हमारी रक्षा, पढ़ें पूरी डिटेल

Kaal Bhairava Jayanti 2022 : काल भैरव की कृपा से रोग ही नहीं बल्कि ग्रह दोष भी शांत होते हैं। ज्योतिष की मानें तो काल भैरव महादेव के प्रमुख गण और स्वरूप में से ही एक हैं। अनेक प्रकार से उनकी पूजा की जाती है और उनकी पूजा करने से सभी प्रकार के रोग-शोक और ग्रह बाधाओं का नाश होता है। तो आइए जानते हैं भगवान काल भैरव की कृपा से हमें कैसे लाभ होता है।
कष्ट और भय से मुक्ति
भगवान काल भैरव अपने भक्तों की सदैव रखा करते हैं और उनका भय, संताप मुक्त कर देते हैं। जीवन में चल रही परेशानियां काल भैरव की पूजा से छूमंतर हो जाती है और उनके भक्तों को कभी कोई कष्ट नहीं होता है।
दांपत्य जीवन में सुख-शांति
भगवान काल भैरव सभी सुखों की खान हैं और अपने भक्तों पर सदैव ही कृपा करते हैं। उनकी कृपा से मनुष्य को दांपत्य जीवन का पूरा आनंद मिलता है। तथा व्यक्ति सुखी दांपत्य जीवन का सुख भोगता है।
अकाल मृत्यु से रक्षा
बाबा महाकाल के प्रमुख स्वरूप हमारी अकाल मृत्यु से रखा करके हमें जीवन की सही राह दिखाते हैं। उनकी साधना मनुष्य के लिए सदैव ही कल्याणकारी होती है। उनकी पूजा करने वाले व्यक्ति की कभी अकाल मृत्यु नहीं होती है, वे हमेशा ही अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।
ग्रह बाधा का नाश
देवादिदेव महादेव के स्वरूप काल भैरव की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में चल रहे ग्रह दोष तत्काल ही समाप्त हो जाते हैं। तथा मनुष्य को शनिदोष आदि भयानक दोष से भी मुक्ति मिल जाती है।
रोग मुक्ति
अगर किसी बीमार व्यक्ति को उपाचार कराने के बाद भी स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल रहा हो तो उसे काल भैरव की उपासना करनी चाहिए। उनकी कृपा से बीमारी शीघ्र ही दूर होती है और व्यक्ति आरोग्य हो जाता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS