Kaal Sarp Dosh Upay: कालसर्प दोष से पाएं मुक्ति, सावन में करें ये उपाय

Kaal Sarp Dosh Upay 2023: मनुष्य के जीवन में कई ग्रहों का आना शुभ होता है, तो कई ग्रह ऐसे होते हैं, जिनके आने से बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं आर्थिक तंगी आ जाती है। घर-परिवार में सुख-समृद्धि की प्राप्ति नहीं होती है। इतना ही नहीं ग्रहों में एक तरह की ऐसी स्थिति होती है, जो कालसर्प दोष (Kaal Sarp Dosh) का योग बना देती है। यह दोष जातक के कुंडली (Kundli) में बन सकती है। इस दोष से आर्थिक स्थिति के साथ पारिवारिक स्थिति भी खराब हो जाती है। जातक कड़ी मेहनत करते हैं, फिर भी धन की बचत नहीं कर पाते हैं। आइये इस खबर में जानेंगे कालसर्प दोष से मुक्ति के उपाय के बारे में...
सावन का महीना (Sawan Month) भी आने वाला है। यह महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है और यह महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। यही नहीं इस महीने में आपका कोई ग्रह कमजोर है, तो कुछ उपाय करने से अशुभ दोषों से मुक्ति मिल जाती है। जीवन में खुशहाल आ जाती है।
Also read: सबसे ऊंचाई पर है तुंगनाथ शिव मंदिर, जानें विशेषता
काल सर्प दोष के उपाय
काल सर्प दोष को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर चांदी का स्वास्तवित चिन्ह लगाना चाहिए, क्योंकि ये गणेश भगवान का प्रतीक चिन्ह होता है। गणेश जी भगवान शिव के पुत्र है। ऐसा करने से काल सर्प दोष समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही भगवान शिव को रुद्राभिषेक (Rudrabhishek) भी करें। साथ ही सावन के महीने में भगवान शिव की उपासना कर व्रत रखें। इसके अलावा शिवलिंग पर तांबे का सर्प दान करें। ऐसा करने से सर्प देव प्रसन्न होते हैं। वहीं, चांदी के सर्प के जोड़े को बहते हुए पानी में छोड़ दें, जिससे कालसर्प दोष खत्म हो जाता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS