Kajari Teej 2023: कजरी तीज पर बन रहा ये शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त

Kajari Teej 2023: कजरी तीज पर बन रहा ये शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त
X
Kajari Teej 2023: इस बार कजरी तीज के त्योहार पर बहुत ही खास योग है। इस दिन श्रवण नक्षत्र का शुभ योग बन रहा है। ऐसे में ये कजरी तीज और भी खास हो जाती है। इस व्रत पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। पढ़िये रिपोर्ट...

Kajari Teej 2023: हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज मनाई जाती है। हरियाली तीज के तरह ही कजरी तीज के दिन भी अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखा जाता है। कजरी तीज के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ कजरी तीज का व्रत करने से भगवान शिव और माता पार्वती के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। आइए, हम जानते हैं कि इस बार किस दिन रखा जाएगा कजरी तीज का व्रत और इस दिन कौन सा योग बन रहा है।

कजरी तीज के दिन बन रहा यह योग

इस बार कजरी तीज के दिन श्रवण नक्षत्र का शुभ योग बन रहा है। ऐसे में ये कजरी तीज और भी खास हो जाता है। इस व्रत पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।

ये भी पढ़ें... घर की इस दिशा में रखनी चाहिए डाइनिंग टेबल, धन की नहीं होगी कमी

कजरी तीज का शुभ मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कजरी तीज व्रत की शुरूआत 1 सितंबर 2023 को रात के समय 11 बजकर 50 मिनट से हो रही है। इसके बाद यह अगले दिन यानी 02 सितंबर को रात के समय 8 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगी। इसके अलावा, अगर हम कजरी तीज के पूजा की शुभ मुहूर्त की बात करें तो 1 सितंबर के दिन सुबह के समय 7 बजकर 57 मिनट से सुबह 9 बजकर 31 मिनट तक है। इसके साथ ही अगर रात की पूजा की शुभ मुहूर्त की बात की जाए तो 9:45 बजे से शुरू होकर रात 11:12 मिनट पर समाप्त होगा।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story