Kala Dhaga Ke Totke: इन राशियों के जातकों को नहीं बांधना चाहिए काले धागे, जानें इसके पीछे का कारण

Kala Dhaga Ke Totke: अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग अपने पैरों में काला धागा बांधते हैं। ऐसा कहा जाता है कि काला धागा बांधने से बुरी नजर से बचा जा सकता है। इसके साथ ही शरीर में नकारात्मक ऊर्जाओं से भी बचा जा सकता है। लोग काला धागा अक्सर हाथ, पैर और गले में बांधते हैं। इसे लोग अपनी सुरक्षा के लिए उपयोग करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों के जातक ऐसे होते हैं, जिन्हें काला धागा भूलकर भी नहीं बांधना चाहिए। ऐसा करने से नुकसान हो सकता है। ऐसी कौन सी राशियां हैं, जिन्हें काला धागा नहीं बांधना चाहिए, आइये जानते हैं।
ये भी पढ़ें- इन राशि के लोग नहीं निभाते हैं रिश्ते, वैवाहिक जीवन में आती है परेशानी
इन राशियों को नहीं बांधना चाहिए काला धागा
मेष राशि-
शास्त्रों के अनुसार, मेष राशि का स्वामी मंगल होता है, जिसका रंग लाल होता है। इसलिए कभी भी मेष राशि को काला धागा नहीं बांधना चाहिए। बल्कि काले धागे की जगह लाल धागा बांध सकते हैं।
वृषभ राशि-
ज्योतिष शास्त्रों में वृषभ राशि का स्वामी शुक्र को माना जाता है। इस राशि के स्वामी का रंग सफेद होता है। ऐसी मान्यता है कि इस राशि के जातकों को कभी भी काला धागा नहीं बांधना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में परेशानियां आती हैं। इसके साथ ही विवाह में देरी होने लगती है। अगर धागा बांधने का मन है, तो सफेद धागा बांध सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Kala Dhaga Ke Totke: नई नवेली दुल्हन अपने पैरों में क्यों बांधती है काला धागा, जानें इसके पीछे के कई फायदें
वृश्चिक राशि-
ऐसा कहा जाता है कि वृश्चिक राशि के जातकों को काले धागे बांधने से हमेशा बचना चाहिए, क्योंकि जो जातक काला धागा बांधता है, तो उससे नकारात्मक परिणाम हो सकता है। इसके साथ ही अपशकुन, बीमारी, व्यवसाय में घाटा और रिश्तों में खटास होती है। इसके साथ ही इस राशि के जातक को काले धागे से दूर रहने की भी सलाह दी जाती है।
धनु राशि-
शास्त्रों के अनुसार, धनु राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह होता है। इस ग्रह का रंग पीला होता है। वहीं, अगर कोई जातक काला धागा बांधता है, तो हानि पहुंचने लगता है। इसलिए धनु राशि के जातकों को सलाह दिया जाता है कि वह पीले रंग का धागा बांधे।
ये भी पढ़ें- Lucky Horoscope: इन चार राशियों की लड़कियों को पसंद होती है आलीशान जिंदगी, कहीं लिस्ट में आपकी राशि तो नहीं...
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS