Kalashtami 2021: माघ कालाष्टमी पर आरती पढ़कर करें बाबा को प्रसन्न, भगवान काल भैरव करेंगे आपके दुख दूर

- माघ कालाष्टमी आज (Magha Kalashtami)
- भगवान काल भैरव की आरती (God Kaal Bhairav Aarti)
Kalashtami 2021: भगवान कालभैरव (God Kaal Bhairav) प्रकृति में मौजूद अपराधिक शक्तियों को नियंत्रण में करने वाले एक मात्र देव माने जाते हैं। और प्रत्येक माह में कालाष्टमी के दिन उनकी पूजा-अर्चना विधि-विधान से की जाती है। भगवान कालभैरव को महादेव की ही अवतार माना जाता है। और ऐसी मान्यता है कि जो मनुष्य कालाष्टमी के दिन उनकी पूजा-अर्चना और आरती आदि करता है भगवान काल भैरव उस पर हमेशा प्रसन्न रहते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं। तो आइए आज कालाष्टमी (Kalashtami) के अवसर पर बाबा काल भैरव की आरती करके उन्हें प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
Also Read : Kalashtami 2021: कालाष्टमी पर एक क्लिक में पढ़ें कालभैरव चालीसा, सभी दुखों का होगा नाश
दोहा
जय जय जय भैरव बटुक स्वामी संकट टार।
भगवान काल भैरव जी की आरती
जय भैरव देवा, प्रभु जय भैंरव देवा।
जय काली और गौरा देवी कृत सेवा।।
तुम्हीं पाप उद्धारक दुख सिंधु तारक।
भक्तों के सुख कारक भीषण वपु धारक।।
वाहन शवन विराजत कर त्रिशूल धारी।
महिमा अमिट तुम्हारी जय जय भयकारी।।
तुम बिन देवा सेवा सफल नहीं होंवे।
चौमुख दीपक दर्शन दुख सगरे खोंवे।।
तेल चटकि दधि मिश्रित भाषावलि तेरी।
कृपा करिए भैरव करिए नहीं देरी।।
पांव घुंघरू बाजत अरु डमरू डमकावत।।
बटुकनाथ बन बालक जन मन हर्षावत।।
बटुकनाथ जी की आरती जो कोई नर गावें।
कहें धरणीधर नर मनवांछित फल पावें।।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS