Kalashtami 2022: साल 2022 में भगवान कालभैरव की पूजा कब-कब होंगी, जानें कालाष्टमी व्रत तिथि, माह और वार कैलेंडर

Kalashtami 2022: हिन्दू धर्म में कालाष्टमी का विशेष महत्व है और वहीं प्रत्येक माह की कालाष्टमी (Kalashtami) के दिन भगवान शिव (Lord Shiva) के कालभैरव (Kaal Bhairav) रूप की पूजा करने का विधान है। भगवान कालभैरव को साक्षात महाकाल भगवान शिव का अवतार कहा जाता है। महाकाल भगवान शिव शंकर की कई रूपों में पूजा की जाती है जिनमें कालभैरव का स्वरूप प्रमुख माना जाता है। कालाष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीमहाकाल (Shrimahakal) का आशीर्वाद और कृपा पाने के लिए लोग उनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं मान्यता है कि मार्गशीर्ष माह में कृष्ण अष्टमी के दिन भगवान कालभैरव का जन्म हुआ था, इसीलिए कष्ण अष्टमी के दिन ही कालाष्टमी की पूजा की जाती है। तो आइए जानते हैं साल 2022 में कालाष्टमी व्रत कब-कब पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: पारिवारिक क्लेश को वास्तु के इस उपाय से करें दूर और घर में बनाएं प्रेममय माहौल
मासिक कालाष्टमी व्रत-पूजा कैलेंडर साल 2022
मासिक कालाष्टमी व्रत दिनांक | वार | हिन्दू माह |
25 जनवरी 2022 | मंगलवार | माघ |
23 फरवरी 2022 | बुधवार | फाल्गुन |
25 मार्च 2022 | शुक्रवार | चैत्र |
23 अप्रैल 2022 | शनिवार | वैशाख |
22 मई 2022 | रविवार | ज्येष्ठ |
21 जून 2022 | मंगलवार | आषाढ़ |
20 जुलाई 2022 | बुधवार | श्रावण |
19 अगस्त 2022 | शुक्रवार | भाद्रपद |
17 सितंबर 2022 | शनिवार | आश्विन |
17 अक्टूबर 2022 | सोमवार | कार्तिक |
16 नवंबर 2022 | बुधवार | मार्गशीर्ष |
16 दिसंबर 2022 | शुक्रवार | पौष |
यह तिथि भगवान कालभैरव को समर्पित है और अनेक प्रकार की तांत्रिक क्रिया सिद्ध करने के लिए उपयुक्त मानी जाती है। वहीं इस दिन व्रत पूजा करने से भगवान शिव के साथ में भगवान कालभैरव की कृपा भी प्राप्त होती है। इसीलिए इस दिन व्रत पूजा का विशेष महत्व है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS