Kaner Flower: पूजा-पाठ में कनेर फूल का बहुत महत्व, जानें किस भगवान को है बेहद प्रिय

Kaner Flower: सनातन धर्म में पूजा-पाठ का बहुत ही महत्व होता है। पूजा-पाठ के समय सभी देवी-देवताओं को पुष्प चढ़ाए जाते हैं। वहीं, हर देवी-देवता को अलग-अलग फूल पसंद होते हैं। जिन्हें चढ़ाने से वे प्रसन्न हो जाते हैं। भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इन्हीं में से एक कनेर का भी फूल है। हिन्दू धर्म में कनेर के फूल का बहुत ही ज्यादा महत्व बताया गया है। ये फूल भगवान भोलेनाथ को बहुत ही प्रिय है। वहीं, कनेर के फूल कई रंगों के होते हैं। दरअसल, 5 पंखुड़ी वाले इस फूल को सावन अधिक मास में महादेव पर चढ़ाने से बेहद ही लाभकारी माना जाता है। आइये हम जानते हैं इस कनेर फूल के महत्व के बारे में...
कनेर के फूल में होता है मां लक्ष्मी का वास
हिन्दू पंचांग के अनुसार, कनेर के फूल मे मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। कनेर के फूल कई रंगों के होते हैं, लेकिन सफेद रंग के कनेर के फूल मां लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय है। दरअसल, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की पूजा के दौरान कनेर का फूल जरूर चढ़ाना चाहिए। यह बेहद ही शुभ माना जाता है।
सकारात्मक ऊर्जा देता है कनेर का फूल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में कनेर का पेड़ लगा होता है। वहां हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। घर-परिवार से सुख-समृद्धि और शांत का माहौल बना रहता है।
ये भी पढ़ें... सिंदूर के इस टोटके से सारे दुख होंगे दूर, बनी रहेगी सुख-समृद्धि
शिव को भी है कनेर के फूल से प्यार
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कनेर का फूल प्रत्येक देवी-देवताओं को अर्पित किया जाता है। वहीं, भगवान भोलेनाथ को भी कनेर का फूल बहुत ही प्रिय है। इन्हें चढ़ाने से भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS