Kanwar Yatra 2023: कलयुग के श्रवण कुमार बने राम कुमार, मां को कंधे पर बैठा कर करा रहे कांवड यात्रा

Kanwar Yatra 2023: श्रवण कुमार के बारे में आप सब लोग जानते ही होंगे। वह अपने अंधे माता-पिता को एक बहंगी पर बैठा कर तीर्थ यात्रा पर निकले थे। ऐसा ही एक वाक्या हरिद्वार से सामने आया है। जहां, राम कुमारअपने बूढ़ी मां को लेकर कावड़ यात्रा (Kanwar Yatra) पर लेकर निकले हैं।
राम कुमार ने अपने एक कंधे पर अपनी बुजुर्ग मां (young man carried his elderly mother on one shoulder) तो वहीं दूसरे कंधे पर गंगा जल उठाया हुआ है। इस दौरान राम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भोलेनाथ सावन में सबकी मनोकामना पूरी करते हैं। मेरी मां को कंधे पर उठाने की शक्ति भी शिव ही दे रहे हैं। भोले नाथ का नाम लेकर ही मां को कंधे पर बिठाया था अब वह ही मेरी यात्रा को सफल कराएंगे। राम कुमार अपनी इस कांवड़ यात्रा के दौरान करीब 150 किमी पैदल चलेंगे। इस पूरी यात्रा के दौरान वह अपनी मां को कंधे पर ही रखेंगे, यह उन्होंने प्रण लिया हुआ है।
#WATCH उत्तराखंड: हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान एक युवक ने अपनी बूढ़ी मां को एक कंधे पर और दूसरे कंधे पर गंगा जल लेकर कांवड़ यात्रा की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2023
यात्रा करने वाले युवक राम कुमार ने बताया, "मुझे भगवान ये करने की शक्ति दे रहे हैं। यात्रा करीब 150 किमी की है। मैं पूरी यात्रा इन्हें… pic.twitter.com/o1ZGAhNfZA
एक तरफ शिवभक्ति तो वहीं दूसरी तरफ मां प्रेम का अटूट संबंध
दरअसल, श्रवण कुमार ने अपने कभी माता-पिता के साथ नहीं छोड़ा। वहीं, आप भी कलयुग के श्रवण बने राम कुमार को देखकर हैरान हो जाएंगे। किस तरह से अपनी मां को कंधे पर लेकर यात्रा पर निकले हैं। उनकी वीडियो देखकर एक तरफ शिवभक्ति और दूसरी और मां के प्रति अटूट प्रेम नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें... इस दिन है सावन का मासिक शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS