Kartik Purnima 2020: जानिए कार्तिक पूर्णिमा 2020 की तिथि शुभ मुहूर्त और उपाय

Kartik Purnima 2020: शास्त्रों की दृष्टि से देखें तो जितना महत्व कार्तिक अमावस्या का है उतना ही महत्व कार्तिक पूर्णिमा का भी है। इसे त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहते हैं। पंचांग के अनुसार इस बार कार्तिक पूर्णिमा दो दिन रहेगी। कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व है। 2020 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरुनानक जयंती भी रहेगी। जिसके कारण इसका महत्व कही और अधिक भी होगा। कार्तिक माह भगवान विष्णु जी का पसंदीदा माह है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन देव दीवाली भी मनाई जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान के बाद दान करने की भी परंपरा होती है। और इस दिन दान अवश्य करना चाहिए। तो आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा व्रत तिथि और उपाय के बारे में।
Also Read: vivah muhurt: कल से बजेंगी शहनाईयां, जानिए वर्ष 2021 में विवाह की शुभ तारीख
कार्तिक पूर्णिमा व्रत तिथि
30 नवंबर 2020, दिन सोमवार
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ
29 नवंबर 12:47 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त
30 नवंबर 2020, 02:59 बजे
गंगा स्नान
30 नवंबर को गंगा स्नान किया जाएगा।
Also Read: Jyotish shastra: बहुत गुस्से वाली होती हैं इन नामों वाली सासू मां, पूरे परिवार पर रहता है इनका खौफ
कार्तिक पूर्णिमा (देव दिवाली) का उपाय
शास्त्रों के अनुसार इस दिन ब्रह्मा जी का ब्रह्मसरोवर पुष्कर में अवतर माना गया है। कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों की संख्या में लोग ब्रह्म नगरी पुष्कर में स्नान करते हैं। और पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। तथा ये लोग स्नान के पश्चात ब्रह्मा जी के मंदिर में दीपदान करके देव कृपा प्राप्त करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा देवी-देवताओं के लिए उत्सव का दिन होता है। इसलिए इस दिन देवी-देवताओं को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन आप लक्ष्मी जी, विष्णु जी और तुलसी पूजा करें। और इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा जरुर सुनें। पूर्णिमा के दिन प्रात:काल किसी पवित्र नदी अथवा सरोवर में स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें। इस दिन चंद्रोदय के बाद चांद को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न किया जाता है। क्योंकि इस दिन देव दीपावली मनाई जाती है। इसलिए शाम के समय घर के सभी कोनों में दीपदान करके भगवान का आशीर्वाद अवश्य लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS