Kartik Purnima 2022 : देव दीपावली पर चंद्र ग्रहण का साया, ये चार राशियां होंगी मालामाल

Kartik Purnima 2022 : देव दीपावली पर चंद्र ग्रहण का साया, ये चार राशियां होंगी मालामाल
X
Kartik Purnima 2022 : हिन्दू धर्म में कार्तिक का महीना पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान तथा शुभ कार्यों के लिए बेहद ही खास माना जाता है। क्योंकि इस महीने में हिन्दुओं का खास त्योहार दिवाली पड़ती है। वहीं दिवाली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है। लेकिन इस बार दीपोत्सव सूर्य ग्रहण के साये साए में मनाया गया और वहीं देव दीपावली का पर्व भी चंद्र ग्रहण के साये में मनाया जाएगा।

Kartik Purnima 2022 : हिन्दू धर्म में कार्तिक का महीना पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान तथा शुभ कार्यों के लिए बेहद ही खास माना जाता है। क्योंकि इस महीने में हिन्दुओं का खास त्योहार दिवाली पड़ती है। वहीं दिवाली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है। लेकिन इस बार दीपोत्सव सूर्य ग्रहण के साये साए में मनाया गया और वहीं देव दीपावली का पर्व भी चंद्र ग्रहण के साये में मनाया जाएगा। इस बार कार्तिक अमावस्या यानि दिवाली के दिन सूर्य ग्रहण लगा था और अब कार्तिक पूर्णिमा यानि देव दिवाली के दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण का प्रभाव इस त्योहार पर तो नहीं पड़ा क्योंकि दीपावली की पूजा पाठ तो अब हो चुकी है। किन्तु दिवाली के 15 दिन बाद अब चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जिसका असर कुछ राशियों पर जरुर पड़ेगा। तो आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण से कौन सी राशियां अधिक प्रभावित होने वाली हैं।

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के जीवन में ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी। ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आपको नौकरी में और तरक्की मिलने के योग हैं। बिजनेस के क्षेत्र में बहुत मुनाफा हो सकता है। इस दौरान आपका रूका हुआ काम पूरा होगा।

मिथुन राशि

देव दिवाली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। धन लाभ की संभावना बन रही है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण और देव दीपावली खुशियों की सौगात लेकर आने वाली है। इस दौरान कारोबारियों को बहुत अधिक लाभ होगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। नए निवेश को लाभ मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए ये समय काफी उत्तम रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से आपको अपार धन प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरी-पेशा व्यक्तियों के लिए तरक्की मिल सकती है। कार्य में समर्पित लोगों को आर्थिक उन्नति का लाभ मिल सकता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story