karwa chauth 2020: करवा चौथ पर ऐसी चूड़ी कभी ना पहनें, पति का होता है दुर्भाग्य उदय

karwa chauth 2020: करवा चौथ पर ऐसी चूड़ी कभी ना पहनें, पति का होता है दुर्भाग्य उदय
X
karwa chauth 2020: सुहागिन महिलाओं के जीवन में करवा चौथ का खास महत्व होता है। महिलाए पूरे साल करवा चौथ के दिन का इंतजार करती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाए व्रत रखती हैं।

karwa chauth 2020: सुहागिन महिलाओं के जीवन में करवा चौथ का खास महत्व होता है। महिलाए पूरे साल करवा चौथ के दिन का इंतजार करती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाए व्रत रखती हैं। और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। शास्त्रों में इस व्रत को प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। करवा चौथ का त्योहार प्रति-पत्नी के अटूट रिश्ते को दर्शाता है। खासतौर पर ये पर्व उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार और मध्य प्रदेश में मनाया जाता है। यहां तक की भारतीय संस्कृति को मानने वाली विदेशों में रहने वाली स्त्रियां भी अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और करवा चौथ व्रत रखती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि खास करवा चौथ के दिन ऐसी चूड़ी कभी ना पहनें। जिससे आपके संबंधों में खटास आ जाए। और ऐसा करने से व्रत खंडित हो जाता है। और पति पर भारी कष्ट आते हैं। दोनों के बीच में संबंध बिगड़‍ सकते हैं। व्रत कभी सफल नहीं होता है। तो आइए जानते हैं करवा चौथ के दिन कैसी चूड़ी नहीं पहननी चाहिए।

1. करवा चौथ के दिन सुहागिन महिला पराई औरत की चूड़ियां कभी ना पहनें। इससे आपका बसा बसाया घर बर्बाद हो सकता है। आपका दाम्पत्य जीवन खराब हो सकता है। अकसर ऐसी गलतियां कई महिलाए कर देती हैं। और उन्हें अशुभ परिणामों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आप ऐसी गलतियां कभी ना करें। ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना जाता है। और ऐसी स्त्रियों का करवा चौथ का व्रत कभी भी सफल नहीं होता है। करवा चौथ के दिन पहनी जाने वाली चूड़ियां आपकी खुद की होनी चाहिए।

2. करवा चौथ पर नंगी कलाईयां रखना भी सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे बड़ा दोष माना जाता है। दरसअल करवा चौथ के दिन हाथों में चूड़ियां ना पहनना, ये इस बात का सबूत है कि आप अपने पति की मृत्यु का शोक मना रही हैं। इसलिए कम से कम खासतौर पर करवा चौथ के दिन आपके हाथों में हरी-भरी चूड़ियां होनी चाहिए। हरी-भरी चूड़ियां पहनने से आपका व्रत सफल होता है।

3. करवा चौथ के दिन एकदम सफेद चूड़ियां कभी नहीं पहननी चाहिए। इसे बहुत अशुभ माना जाता है। जो महिला सफेद चूड़ी पहनती है, उसके पति का दुर्भाग्य बहुत जल्दी ही उदय हो जाता है। ये इतना अपशकुन माना जाता है कि महिला के पति पर बुरे संकट आते हैं। शादीशुदा महिलाओं को तो एकदम सफेद चूड़ियां पहनने से परहेज करना चाहिए। करवा चौथ के दिन महिलाओं के हाथ हरे-भरे होने चाहिए। करवा चौथ के दिन लाल, हरी, पीली, गुलाबी चुड़ियां ही पहननी चाहिए। ऐसी चूड़ियां पहनने से मां पार्वती बहुत प्रसन्न होती हैं।

4. हमेशा महिलाओं को अपने हाथों में जोड़े से ही चूड़ियां पहननी चाहिए। सिंगल चूड़ी और तीन चूड़ियां हाथों में कभी नहीं पहनना चाहिए। इससे पति का दुर्भाग्य आता है। साथ ही साथ चटकी हुई चूड़ियां बहुत ही अशुभ मानी जाती हैं। ऐसी चूड़ी महिला के पति पर संकट लाती हैं। चटकी हुई चूड़ियां हर हाल में अशुभ मानी जाती हैं। करवा चौथ के दिन ऐसी चूड़ी बिलकुल भी ना पहनें। गहनों से सजी संवरी स्त्रियां माता पार्वती को बहुत प्रिय हैं। अगर आप भी अपने हाथों में चूड़ियां पहनती हैं तो आप मां पार्वती को बहुत प्रिय हैं। क्योंकि करवा चौथ का व्रत मां पार्वती को समर्पित है।

Tags

Next Story