Karwa Chauth 2020 : करवा चौथ पर भूलकर भी न पहने इन रंगों के कपड़े, व्रत में नहीं माना जाता इन्हें शुभ

Karwa Chauth 2020 : करवा चौथ पर भूलकर भी न पहने इन रंगों के कपड़े, व्रत में नहीं माना जाता इन्हें शुभ
X
Karwa Chauth 2020 : करवा चौथ 4 नवंबर 2020 (Karwa Chauth 4 November 2020) को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि करवा चौथ (Karwa Chauth) पर कुछ रंगों का प्रयोग वर्जित माना जाता है और यदि आप इन रंगों का प्रयोग करती हैं तो आपके पति को इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो रंग जिनका प्रयोग करवा चौथ पर नहीं करना चाहिए।

Karwa Chauth 2020 : करवा चौथ का पर्व (Karwa Chauth Festival) सुहागन महिलाओं को लिए बहुत ही विशेष होता है। इस दिन सुहागन महिलाएं पूरा दिन करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Vrat) रखकर अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। लेकिन इस दिन सुहागन महिलाओं को ऐसे रंग वस्त्र नहीं पहनने चाहिए जो अशुभ हो और यदि आप इन रंगों के बारे में नहीं जानती तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो आइए जानते हैं करवा चौथ पर सुहागन महिलाओं को किस रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए।

सुहागन महिलाओं को किस रंग के वस्त्र करवा चौथ पर नहीं पहनने चाहिए

1.काला रंग

करवा चौथ के दिन सुहागन महिलाओं को काले रंग के वस्त्र बिल्कुल भी धारण नहीं करने चाहिए। क्योंकि काले रंग का शुभ नहीं माना जाता है।शास्त्रों में इस रंग के कपड़ों को पूजा और व्रत में निषेध बताया गया है इसलिए करवा चौथ पर सुहागन महिलाओं को काले रंग के कपड़े बिल्कुल भी नहीं पहनने चाहिए।

2.सफेद रंग

करवा चौथ के दिन सुहागन महिलाओं को सफेद रंग के कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए। वैसे तो यह रंग शांति और सौम्यता का प्रतीक माना जाता है। लेकिन श्रृंगार के किसी पर्व इस रंग के वस्त्रों को धारण करना वर्जित माना जाता है। इसलिए आपको करवा चौथ पर सफेद रंग के वस्त्र भी धारण नहीं करने चाहिए।

3.नीला रंग

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में नीले रंग को अशुभ माना जाता है। इसी कारण से यहां पर लोग इस रंग के कपड़ों को पूजा और व्रत में बिल्कुल भी प्रयोग नहीं करते। इसी कारण से करवा चौथ पर नीले रंग के वस्त्रों को धारण नहीं करना चाहिए।

4.भूरा रंग

करवा चौथ के दिन भूरे रंग को वस्त्रों को धारण करना वर्जित माना जाता है। क्योंकि यह रंग उदासी भरा रंग माना जाता है। इसी कारण से भारत में कुछ जगहों पर करवा चौथ पर भूरे रंग के वस्त्रों को धारण करना भी वर्जित माना जाता है।

5.स्लेटी रंग

स्लेटी रंग को भी शुभ नहीं माना जाता। इस रंग के वस्त्रों को आप वैसे तो प्रत्येक दिन पहन सकती हैं। लेकिन आपको इस रंग के वस्त्रों का प्रयोग करवा चौथ के दिन तो बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस रंग को भी अशुभ माना जाता है।

Tags

Next Story