karwa chauth 2020: करवा चौथ पर भोजन में ना डालें गलती से भी ये चीजें

karwa chauth 2020: करवा चौथ पर भोजन में ना डालें गलती से भी ये चीजें
X
karwa chauth 2020: हिन्दू धर्म में करवा चौथ का दिन सबसे अहम माना जाता है जिसे भारतीय सुहागिन स्त्रियां एक पर्व के रूप में मनाती हैं। और पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।

karwa chauth 2020: हिन्दू धर्म में करवा चौथ का दिन सबसे अहम माना जाता है जिसे भारतीय सुहागिन स्त्रियां एक पर्व के रूप में मनाती हैं। और पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। ये व्रत ना केवल पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है बल्कि प्रेम को बढ़ाने वाला त्योहार भी माना जाता है। करवा चौथ पर ढेर सारी तैयारियां महिलाए पहले से ही करना शुरू कर देती हैं। करवा चौथ पर महिलाए अपने खूबसूरत हाथों में मेंहदी लगाती हैं। और खूब सारा श्रृंगार करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करवा चौथ पर कुछ भी बना लेना शास्त्रों के विरूद्ध है। क्योंकि करवा चौथ पर खाने का भी बहुत महत्व माना जाता है। भोजन में क्या है और क्या नहीं है। इन सभी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। तो आइए आप भी जानें कि करवा चौथ पर भोजन में क्या बनाना चाहिए औँर क्या नहीं बनाना चाहिए। क्योंकि इन सब बातों का जानना हिन्दू धर्म के अनुसार बहुत ही आवश्यक है।

खास करवा चौथ पर भोजन बनाते समय आपको इस बात का ज्ञान होना चाहिए कि क्या बनाए और क्या नहीं और भोजन में क्या डालें और क्या नहीं डालें। इन सभी बातों का ज्ञान आपको होना चाहिए।

हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि खास करवा चौथ के दिन भोजन में लहसून-प्याज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि करवा चौथ के दिन भोजन की थाली पूजा में इस्तेमाल की जाती है। और भोजन का भगवान को भोग लगाया जाता है।

किसी भी धार्मिक अनुष्ठान-व्रत आदि के मौके पर भोजन में लहसून-प्याज का इस्तेमाल कभी नहीं किया जाता है। लहसून-प्याज को मांस की श्रेणी में रखा गया है।

खास करवा चौथ पर मांस-मदिरा का सेवन करना भी कठोर पाप माना गया है। करवा चौथ पर ना ही लहसून-प्याज का भोजन बनाना चाहिए और ना ही मांस मदिरा का सेवन करना चाहिए।

वहीं करवा चौथ पर सात्विक भोजन की थाली सजाकर उपहार के साथ अपनी सास या नन्द को दे दें। ऐसा करने से करवाचौथ व्रत सफल हो जाता है।

Tags

Next Story