karwa chauth 2020: करवा चौथ के दिन ऐसा मंगलसूत्र पहनने से आपके जीवन में आ सकती हैं परेशानियां

karwa chauth 2020: देशभर में करवा चौथ का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। करवा चौथ का पर्व हिन्दूस्तान में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मनाया जाता है। करवा चौथ के व्रत को लेकर सुहागिन महिलाएं काफी दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। और करवा चौथ के पर्व को लेकर वस्त्र, आभूषण तथा श्रृंगार आदि अनेक वस्तुओं की खरीदारी करती हैं। तथा महिलाएं करवा चौथ व्रत के दिन दुल्हन की तरह सजती और संवरती हैं। लेकिन कई बार महिलाएं जल्दबाजी में कुछ गलतियां कर बैठती हैं। जिसके कारण उन्हें करवा चौथ व्रत का पूरा फल नहीं मिल पाता है। तो आइए आप भी जानें कि खास करवा चौथ के दिन महिलाओं को ऐसा मंगलसूत्र धारण नहीं करना चाहिए।
जाने-अनजाने में कई महिलाएं एक विधवा स्त्री अथवा किसी दूसरी महिला का मंगलसूत्र धारण कर लेती हैं। जोकि बहुत ही अशुभ माना जाता है। एक महिला को दूसरी महिला के मंगलसूत्र पर कभी भी नीयत नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से आपका बुरा हो सकता है।
मंगलसूत्र हमेशा आपका अपना ही होना चाहिए। किसी भी धर्मशास्त्र में ऐसा नहीं बताया गया है कि पराई स्त्री का मंगलसूत्र इस्तेमाल किया जाए। ऐसा करने पर पति-पत्नी के जीवन में ग्रहण लग सकता है। दोनों एक-दूसरे से अलग हो सकते हैं। यहां तक कि आपके पति की मृत्यु भी हो सकती है।
खासतौर पर करवा चौथ के दिन ऐसा पाप कभी मत करना। मंगलसूत्र हमेशा आपका अपना ही होना चाहिए। साथ ही किसी भी महिला को मंगलसूत्र मांगकर कभी नहीं पहनना चाहिए। ऐसे में अपना मंगलसूत्र भी कभी किसी अन्य महिला को नहीं देना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार ऐसा करना पाप माना जाता है। और ऐसा करने से आप दोनों के जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
मंगलसूत्र को हमेशा माथे से लगाकर और चूम कर ही धारण करना चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी में प्रेम बढ़ता है। और मां पार्वती और महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
मंगलसूत्र से संबंधित ऐसी बातें हैं जो आपको जरुर जाननी चाहिए। खासतौर से करवा चौथ के दिन मंगलसूत्र के साथ ऐसी गलती कभी मत करना नहीं तो आपका बसा-बसाया घर उजड़ सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS