Karwa Chauth 2020 : करवा चौथ पर राशि के अनुसार इन मंत्रों का करें जाप, सात जन्मों तक मिलेगा पति का साथ

Karwa Chauth 2020 : करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Vrat) सुहागन महिलाओं के लिए अत्यंत विशेष माना जाता है। क्योंकि यह व्रत महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए रखती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि यदि आप करवा चौथ (Karwa Chauth) पर अपनी राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करें तो आपको न केवल पति की लंबी उम्र बल्कि सौभाग्यवती होने का वरदान भी प्राप्त होगा और यदि आप अपनी राशि के अनुसार इन मंत्रों को नहीं जानती तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं करवा चौथ पर राशि के अनुसार मंत्र।
करवा चौथ पर राशि के अनुसार मंत्र (Karwa Chauth Per Rashi Ke Anusar Mantra)
मेष राशि - मेष राशि के महिलाओं को करवा चौथ पर ऊं गौरी सुताय नम: मंत्र का पूरा पूरे दिन जाप करते रहना चाहिए। ऐसा करने से आपके पति दीर्घायु प्राप्त होगी।
वृषभ राशि - करवा चौथ के दिन वृषभ राशि की महिलाओं को अलम्पटाय नम: मंत्र का जाप अवश्य करें। ऐसा करने से आपके पति की सभी परेशानियां समाप्त होगी।
मिथुन राशि- मिथुन राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन ऊं वर प्रदाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से निश्चित ही आपके पति की उम्र लंबी होगी।
कर्क राशि- करवा चौथ के दिन कर्क राशि की महिलाओं को ईशान पुत्राय नम: मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने आपके पति को तरक्की मिलेगी।
सिंह राशि- सिंह राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन ऊं हेरम्बाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपके पति की उम्र लंबी होगी और आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
कन्या राशि - करवा चौथ के दिन कन्या राशि की महिलाओं को ऊं कुमार गुरुवे नम: मंत्र का जाप भी अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपके और आपके पति के बीच में प्रेम बढ़ेगा।
तुला राशि - तुला राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन ऊं लम्बकर्णाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपके पति को स्वास्थय का लाभ होगा।
वृश्चिक राशि - करवा चौथ के दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं को ऊं भीमाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।
धनु राशि - धनु राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन ऊं सुमुखाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।ऐसा करने से आप और आपके पति के जीवन में हमेशा सुख रहेगा।
मकर राशि- करवा चौथ के दिन मकर राशि की महिलाओं को ऊं मेघनादाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपके पति को दीर्घायु प्राप्त होगी।
कुंभ राशि - कुंभ राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन ऊं गं गणपत्ये नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख और समृद्धि का वास होगा।
मीन राशि- करवा चौथ के दिन मीन राशि की महिलाओं को ऊं गजवक्त्राय नम: का जाप करें। ऐसा करने से आपको सौभाग्यवती होने का आर्शीवाद प्राप्त होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS