Karwa Chauth 2020 : करवा चौथ पर पत्नि को उनकी राशि के अनुसार दे ये गिफ्ट,दोनों के बीच में सदा बना रहेगा प्रेम

Karwa Chauth 2020 : करवा चौथ का त्योहार (Karwa Chauth Festival) सुहागन महिलाओं के लिए अत्यंत विशेष होता है। इस त्योहार पर सुहागन महिलाएं निर्जल व्रत (Nirjal Vrat) रखकर अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं तो वहीं पति भी अपनी पत्नि को इस दिन कोई न कोई उपहार अवश्य ही देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप अपनी पत्नि को उनकी राशि के अनुसार कोई उपहार दें तो न केवल उनके चेहरे पर मुस्कान आएगी बल्कि आप दोनों के बीच का रिश्ता और भी मधुर हो जाएगा।
राशि के अनुसार पत्नी को करवा चौथ पर गिफ्ट (Rashi Ke Anusar karwa Chauth Per Patni Ko Gift)
मेष राशि - यदि आपकी पत्नी मेष राशि की हैं तो आप उन्हें लाल रंग के वस्त्र, मूंगे की अंगूठी , इलैक्ट्रानिक आइट्मस आदि गिफ्ट में दे सकते हैं।
वृषभ राशि - वृषभ राशि की पत्नियों को उनके पति करवा चौथ के दिन चांदी या डॉयमंड से बनी कोई वस्तु, इत्र, परफ्यूम, उपहार में दे सकते हैं।
मिथुन राशि - अगर आपकी पत्नी मिथुन राशि की है तो आप उन्हें करवा चौथ पर हरे रंग के वस्त्र , पन्ने से बनी कोई चीज उपहार में दे सकते हैं।
कर्क राशि - कर्क राशि की पत्नियों को उनके पति करवा चौथ पर चांदी से बनी वस्तुएं जैसे पायल, बिछिया आदि उपहार में दे।
सिंह राशि - यदि आपकी पत्नी की राशि सिंह है तो आप उन्हें करवा चौथ पर गोल्डन कलर की घड़ी, तांबे से बनी कोई वस्तु आदि गिफ्ट कर सकते हैं।
कन्या राशि - अगर आपकी पत्नी की राशि कन्या है तो आप करवा चौथ पर उन्हें कहीं बाहर घूमाने के लिए ले जा सकते हैं। इसके अलावा करवा चौथ के दिन इनके पति इन्हें हरे रंग की साड़ी,चूड़ियां आदि भी गिफ्ट में दे सकते हैं।
तुला राशि - तुला राशि की पत्नियों को उनके पति श्रृंगार का सामान, नीले रंग के वस्त्र भी उपहार में दे सकते हैं।
वृश्चिक राशि - यदि आपकी पत्नि की राशि वृश्चिक है तो आप उन्हें गुलाबी रंग के वस्त्र, गुलाब के फूल आदि गिफ्ट कर सकते हैं।
धनु राशि - अगर आपकी पत्नि की राशि धनु है तो आप करवा चौथ पर अपनी पत्नी को सोने के आभूषण, पीले रंग के वस्त्र आदि गिफ्ट में दे सकते हैं।
मकर राशि - मकर राशि के पत्नियों को उनके पति हल्के नीले रंग के वस्त्र, कोई इलैक्ट्रानिक आइटम आदि गिफ्ट में दे सकते हैं।
कुंभ राशि - यदि आपकी पत्नी की राशि कुंभ है तो आप उन्हें करवा चौथ पर चॉकलेट, बैग आदि गिफ्ट में दें। इसके अलावा आप उन्हें इस दिन नीले रंग के वस्त्र भी उपहार में दे सकते हैं।
मीन राशि- अगर आपकी पत्नी की राशि मीन है तो आप उन्हें करवा चौथ पर हल्के पीले रंग की धारी वाले वस्त्र, कोई पुस्तक गिफ्ट में दे सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS