Karwa Chauth 2020 : करवा चौथ व्रत में इन नियमों का जरूर करें पालन, नहीं तो अधूरा रह जाएगा आपका व्रत

Karwa Chauth 2020 : करवा चौथ का त्योहार 4 नवंबर 2020 (Karwa Chauth Festival 4 November 2020) को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं और उनके लिए निर्जल व्रत (Nirjala Vrat) रखती हैं। लेकिन करवा चौथ पर आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जिससे आपको करवा चौथ के व्रत में किसी भी प्रकार का कोई समस्या न हो और आपका व्रत आसानी से पूर्ण हो जाए।
करवा चौथ व्रत के नियम (Karwa Chauth Vrat Ke Niyam)
1.करवा चौथ के दिन महिलाओं को पीले या लाल रंग के वस्त्र ही धारण करने चाहिए। इस दिन काले और सफेद रंग के वस्त्र धारण करना निषेध माना जाता है।
2.यह व्रत सूर्योदय से चंद्र उदय तक रखा जाता है। यदि आपके यहां पर सरगी खाने का रिवाज है तो आप सूर्योदय से पहले सरगी खा लें।
3.करवा चौथ का व्रत निर्जल रहकर किया जाता है। लेकिन यदि आपको किसी प्रकार की स्वास्थय समस्या है तो आप करवा चौथ की कहानी सुनने के बाद जल ग्रहण कर सकती हैं।
4.यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। इसलिए सुहागन महिलाओं को करवा चौथ के दिन पूरा श्रृंगार अवश्य करना चाहिए।
5.करवा चौथ व्रत की कथा सुनते समय साबूत अनाज और मीठा साथ में अवश्य रखें।
6.इस दिन कहानी सुनने के बाद बहु अपनी सास को बायना देती है। जिसमें खाने पीने की वस्तुएं,वस्त्र और श्रृंगार का समान होता है।
7. करवा चौथ की पूजा में मिट्टी का करवा विशेष माना जाता है। इसलिए इस दिन मिट्टी के करवे से ही करवा चौथ की पूजा करें।
8.चंद्रमा निकलने के बाद चंद्र पूजन अवश्य करें और चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही करवा चौथ का व्रत पूर्ण करें।
9. करवा चौथ का व्रत पूर्ण होने के बाद पति का चेहरा अवश्य देंखे और उनका आशीर्वाद अवश्य लें।
10. इस दिन घर के सभी बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें और पूजा में हुई किसी भी गलती के लिए चौथ माता से क्षमा याचना भी अवश्य करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS