karwa chauth 2020: जानिए करवा चौथ के दिन महिलाएं किन कार्यों को भूलकर भी ना करें

karwa chauth 2020: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन स्त्रियों के लिए एक बहुत बड़ा महापर्व माना जाता है। करवा चौथ के दिन महिलाएं दुल्हन की भांति सज-धजकर अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। लेकिन अधिकतर महिलाओं को ये नहीं ज्ञान होता है कि करवा चौथ व्रत के दिन क्या कार्य करने शुभ माने जाते हैं और किन कार्यों को करना अशुभ माना जाता है। तो आइए आप भी जानें कि करवा चौथ व्रत के दिन महिलाओं को क्या कार्य नहीं करने चाहिए।
करवा चौथ के दिन अगर आपके घर का कोई सदस्य सो रहा है तो उसे बिलकुल भी ना उठाएं। क्योंकि करवा चौथ के दिन किसी भी व्यक्ति को सोते से उठाना अशुभ माना गया है।
करवा चौथ की कथा सुनने के बाद कीर्तन अवश्य करें। इस दिन किसी की चुगली, निन्दा या किसी को अपशब्द ना कहें।
करवा चौथ के दिन कैंची का इस्तेमाल बिलकुल भी ना करें। क्योंकि करवा चौथ के दिन कैंची चलाना अशुभ माना जाता है।
करवा चौथ के दिन मां-सास या किसी बड़े बुजुर्ग का अपमान भी ना करें।
करवा चौथ के दिन सुहाग के सामान को घर से बाहर ना फेंके। क्योंकि करवा चौथ के दिन इन सभी चीजों का अत्यधिक महत्व होता है।
करवा चौथ के दिन व्रत रखने वाली महिला को सोना नहीं चाहिए। क्योंकि व्रत में सोने को अशुभ माना जाता है।
करवा चौथ के दिन पति से झगड़ा ना करें। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपको करवा चौथ के व्रत का फल नहीं मिलेगा। और आप पाप की भागीदार भी बनेंगी।
करवा चौथ के दिन अपने पति की सभी आज्ञाओं का प्रसन्नतापूर्वक पालन करें। क्योंकि इस दिन पति की आज्ञा को मानना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है।
करवा चौथ के दिन श्रृंगार का सामान किसी को भी ना दें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS